सोनम कपूर शादी के दिन अपने पति को देने वाली हैं खास तोहफा, जानकर हो जाएंगे हैरान
Advertisement

सोनम कपूर शादी के दिन अपने पति को देने वाली हैं खास तोहफा, जानकर हो जाएंगे हैरान

सोनम कपूर भी शादी की तैयारियों में जोर शोर से जुटी हुई हैं. वो अपने मंगेतर आनंद आहुजा के लिए खास वेडिंग गिफ्ट भी फाइनल कर चुकी हैं जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. 

8 मई को आनंद आहुजा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी सोनम कपूर (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: सोनम कपूर की शादी में अब कुछ ही दिन रह गए हैं. कपूर-आहुजा परिवार में शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. सोनम कपूर भी शादी की तैयारियों में जोर शोर से जुटी हुई हैं. वो अपने मंगेतर आनंद आहुजा के लिए खास वेडिंग गिफ्ट भी फाइनल कर चुकी हैं जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. 

  1. सोनम कपूर ने 16 साल में लिखी थी कविता
  2. शादी के दिन आनंद आहुजा को गिफ्ट देंगी कविता
  3. 8 मई को है सोनम कपूर और आनंद आहुजा की शादी

दरअसल 2012 में सिमी गरेवाल को दिए एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने कहा था, 'मैंने कुछ कविताएं लिखी है लेकिन ये कविताएं तब की हैं जब मैं 16 साल की थी. मैंने खुद से वादा किया था कि जैसे ही मुझे पता चलेगा कि मैं जिसके साथ अपनी जिंदगी बिताऊंगी उसे अपनी कविताएं दूंगी. जिस दिन मैं शादी करूंगी वो कविताएं उसके साथ होगी और मैं बोलूंगी कि ऐसी जिंदगी मैं चाहती हूं और हम इस दिशा में काम कर सकते हैं.' 

इससे साफ पता चलता है कि सोनम कपूर इस बात को लेकर बिल्कुल साफ हैं कि उन्हें शादी के बाद कैसी जिंदगी चाहिए. उन्होंने पहले भी कहा था कि वो पुराने किस्म की रोमांटिक शख्स हैं. उनका लाइफ पार्टनर दिल का साफ और महत्वाकांक्षी होना चाहिए. सोनम कपूर हमेशा से कहती हैं कि वो शादी में विश्वास करती हैं. 

फिलहाल सोनम कपूर का परिवार और उनके दोस्त उनकी शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं. कल सोनम कपूर के घर पर वरूण धवन, जैकलीन फर्नांडिस सहित कई स्टार्स संगीत की तैयारियों के लिए स्पॉट किए गए थे. अनिल कपूर का घर भी पूरी तरह सज चुका है और उनकी पत्नी सुनीता खुद शादी की तैयारियों में जुटी हुई हैं. 

सोनम कपूर अगली फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आएंगी.इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर भी नजर आएंगी. इसके अलावा सोनम कपूर अनिल कपूर के साथ एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में भी नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और जूही चावला भी नजर आएंगी. साथ ही सोनम कपूर संजय दत्त की बायोपिक संजू में भी अह्म भूमिका में नजर आएंगी. 

सोनम कपूर के फैन्स फिलहाल उनके दुल्हन के अवतार में देखने के लिए बेताब हैं. अब शादी में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं और जल्द ही अनुष्का शर्मा के बाद हम बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस को दुल्हन के अवतार में देखेंगे.  

Trending news