Advertisement
trendingNow1565818

लाहौल स्पीति : बर्फबारी में फंसी अभिनेत्री, शूटिंग के लिए पहुंची थी पूरी यूनिट

अभिनेत्री मंजूद वरीयर ने बताया कि लाहौल स्पीति में बर्फबारी के चलते वे लोग बुरी तरह फंस गए थे. ठंड बढ़ने के चलते यूनिट के सारे लोग घबरा गए थे. किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि वे वहां से कैसे निकलें.

अभिनेत्री मंजू वरीयर बर्फबारी में फंस गई.
अभिनेत्री मंजू वरीयर बर्फबारी में फंस गई.

संदीप सिंह, शिमला: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में बारिश और बर्फबारी के बाद शत्रु के पास साउथ इंडियन मूवी स्टार मंजू वरीयर फ़िल्म यूनिट के साथ शूटिंग के दौरान फंस गई हैं. सूचना के बाद सरकार के आदेश पर प्रशासन का एक दल वहां भेजा गया है. प्रशासन की टीम ने पूरी फिल्म यूनिट को वहां से जैसे-तैसे निकालकर मनाली पहुंचाया है. फिलहाल पूरी फिल्म यूनिट मनाली में ठहरे हुए हैं.

अभिनेत्री मंजूद वरीयर ने बताया कि लाहौल स्पीति में बर्फबारी के चलते वे लोग बुरी तरह फंस गए थे. ठंड बढ़ने के चलते यूनिट के सारे लोग घबरा गए थे. किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि वे वहां से कैसे निकलें.

लाइव टीवी देखें-:

Add Zee News as a Preferred Source

फिल्म के प्रोड्यूसर जीजू एंथोनी ने बताया कि गनीमत रही कि प्रशासन तक उनकी बात पहुंच पाई. जीजू एंथोनी ने बताया कि बर्फबारी में फंसने के बाद यूनिट के सारे लोग घबरा गए थे. सांस लेने में दिक्कतें आ रही थी, लेकिन अब सारे लोग सुरक्षित हैं.

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news