सलमान की बहन अर्पिता के बर्थ-डे पार्टी में तेज संगीत बजाने पर जुर्माना
Advertisement

सलमान की बहन अर्पिता के बर्थ-डे पार्टी में तेज संगीत बजाने पर जुर्माना

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता की जन्मदिन पार्टी में रात को तेज संगीत बजाने को लेकर उसके आयोजक पर जुर्माना लगाया गया है। खार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पार्टी के आयोजक संतोष माने को 12,500 रूपये का जुर्माना भरने को कहा गया है।

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता की जन्मदिन पार्टी में रात को तेज संगीत बजाने को लेकर उसके आयोजक पर जुर्माना लगाया गया है। खार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पार्टी के आयोजक संतोष माने को 12,500 रूपये का जुर्माना भरने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि पार्टी के दौरान काफी तेज संगीत बजाया गया जो कल देर रात उपनगरीय खार इलाके में पैसिफिक हाइट्स में आयोजित की गयी थी। यह तड़के तक चली थी जिससे परेशान होकर आसपास के लोगों ने कंट्रोल रूम को फोन किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने तेज संगीत पाया और आयोजक को संगीत बंद करने और जुर्माना देने को कहा।

Trending news