2016 में लूलिया वंतूर से शादी करेंगे सलमान खान?
Advertisement

2016 में लूलिया वंतूर से शादी करेंगे सलमान खान?

हिट एंड रन मामले में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बाइजज्त बरी होने के बाद एक बार फिर उनके शादी की खबरें जोर पकड़ने लगी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान लूलिया से अगले साल शादी करनेवाले हैं। गौर हो कि लूलिया रोमानिया की टीवी कलाकार है। रिपोर्ट के मुताबिक लूलिया और सलमान को कुछ दिन पहले एक साथ देखा गया है जिसके बाद से बॉलीवुड में उनके शादी की खबरें फिर से गरमाने लगी है। एक अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे ने दोनों की तस्वीरें भी प्रकाशित की है।  

फाइल फोटो

नई दिल्ली: हिट एंड रन मामले में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बाइजज्त बरी होने के बाद एक बार फिर उनके शादी की खबरें जोर पकड़ने लगी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान लूलिया से अगले साल शादी करनेवाले हैं। गौर हो कि लूलिया रोमानिया की टीवी कलाकार है। रिपोर्ट के मुताबिक लूलिया और सलमान को कुछ दिन पहले एक साथ देखा गया है जिसके बाद से बॉलीवुड में उनके शादी की खबरें फिर से गरमाने लगी है। एक अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे ने दोनों की तस्वीरें भी प्रकाशित की है।  

गौर हो कि अक्टूबर के महीने में सलमान और लूलिया के गुपचुप सगाई कर लेने की खबर आई थी। लेकिन इस खबर को उनकी बहन अर्पिता खान से सिरे से खारिज कर दिया था। अर्पिता खान शर्मा ने उनके भाई (सलमान खान) और रोमानियाई टीवी कलाकार लूलिया वंतूर की मंगनी से जुड़ी खबरों से इंकार कर दिया था और कहा था कि ऐसी खबरों में या विभिन्न वेबसाइटों पर पढ़ी हुई सभी बातों पर यकीन ना करें। लोग ऐसे ही अनाप शनाप चीजें लिखते रहते हैं।

गौर हो कि सलमान और लूलिया पहले भी कई बार अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। कई बार दोनों को एक साथ भी देखा गया है। लूलिया को फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग के वक्त सेट पर भी देखा गया था।

Trending news