Nora Fatehi Hot Dance: नोरा फतेही की अदाओं ने बढ़ा दिया स्टेज का पारा, पास खड़े रणवीर सिंह का भी छूटा पसीना!
Advertisement

Nora Fatehi Hot Dance: नोरा फतेही की अदाओं ने बढ़ा दिया स्टेज का पारा, पास खड़े रणवीर सिंह का भी छूटा पसीना!

Nora Fatehi Hot Dance: नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने हाल ही में एक बार फिर अपने कातिलाना अंदाज से सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है. एक्ट्रेस ने डांस दीवाने के मंच पर इतना बेहतरीन डांस किया कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के भी होश फाख्ता हो गए.

फाइल फोटो

Nora Fatehi Hot Dance: नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक कमाल की डांसर हैं और उनके इस टैलेंट के आगे अच्छे-अच्छे पानी भरते नजर आते हैं. हाल ही में 'डांस दीवाने' के स्टेज पर नोरा ने अपने कातिलाना मूव्स से आग ही लगा दी उनको देख रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के भी पसीने छूट गए. नोरा ने अपने ही गाने 'गर्मी' पर धमाकेदार डांस किया और इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

नोरा का कातिलाना अंदाज

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से देखा जा रहा है. इस वीडियो में नोरा जिस तरह से लटके-झटके दिखा रही हैं, फैंस के तो होश ही उड़े जा रहे हैं. नोरा के इस वीडियो में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी नजर आ रहे हैं, क्योंकि वो अपनी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का प्रमोशन करने 'डांस दीवाने' के सेट पर पहुंचे थे और वहां जाकर उन्होंने नोरा के साथ स्टेप्स करने की सोची लेकिन नोरा की अदाओं को देख रणवीर भी अपना दिल हार गए.

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by(@nora.fatehi_love)

 

स्टेज पर लगा दी आग

रणवीर सिंह नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने गर्मी सॉन्ग पर डांस करने के बाद 'कुसू कुसू' गाने पर भी जमकर मस्ती की. इस वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग साफ दिखी. नोरा इस गाने पर रणवीर की फुर्ती देख हैरान रह जाती हैं. रणवीर सिंह  के इस स्टेप से सभी लोग हैरान रह जाते हैं. फैंस को यह वीडियो भी खूब भा रहा है.

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@nora.fatehi_love)

 

रणवीर सिंह की फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इस वक्त सबसे बिजी एक्टर्स में से एक हैं, जिनकी झोली में बैक टू बैक कई फिल्में हैं. रणवीर की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' 13 मई को रिलीज के लिए तैयार है. इसके साथ ही उनकी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky aur Rani ki Prem Kahani) और सर्कस भी लाइन में है.

यह भी पढ़ें- बॉबी देओल को देखते ही गरीब बच्चों ने घेरा, एक्टर ने किया ऐसा सलूक कि हैरान रह गए लोग

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक करें Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें 

Trending news