Advertisement
trendingNow1487555

'एबीसीडी 3' का हिस्सा बनी नोरा फतेही, वरुण-श्रद्धा ने इस खास अंदाज में किया वेलकम

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की कई सुंदरियों के नाम इस फिल्म में शामिल होने को लेकर सामने आए, लेकिन अब नोरा ने यह बाजी मार ली है...

फोटो साभार: ट्विटर@Varundhavan
फोटो साभार: ट्विटर@Varundhavan

नई दिल्ली: रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी 3' कई दिनों से अपनी कास्ट को लेकर सुर्खियों में छाई है. पिछले दिनों फिल्म से कैटरीना कैफ के अलग होने की खबर के बाद से ही फिल्म में एक्ट्रेस की एंट्री को लेकर कई नाम सामने आने लगे थे. लेकिन अब फिल्म में नोरा फतेही को लिया जा चुका है.  

ऐसे में अब 'एबीसीडी 3' में वरुण धवन के बाद श्रद्धा कपूर और अब नोरा फतेही की एंट्री हो गयी है इसलिए वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने खास स्टाइल में अपनी नई को-स्टार को वेलकम किया है. क्योंकि जब नोरा फतेही भी इस फिल्म के लिए फाइनल हो गई हैं. तो वरुण और श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर एक-एक मैसेज शेयर करके नोरा को वेलकम किया है. 

fallback
फोटो साभार: ट्विटर@ShraddhaKapoor

Add Zee News as a Preferred Source

गौरतलब है कि नोरा फतेही फिल्म एबीसीडी 3 में वरुण धवन की लव इंट्रेस्ट के किरदार में नजर आने वाली हैं. इन एक्ट्रेस की यह तिकड़ी इसलिए भी स्पेशल है क्योंकि पहली बार होगा जब वरुण धवन, नोरा फतेही के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे. 

fallback
फोटो साभार: ट्विटर@Varundhavan

बता दें कि इस फिल्म के लिए रेमो डिसूजा ने कैटरीना कैफ को लिया था. लेकिन कैटरीना ने सलमान खान की फिल्म ''भारत'' की शूटिंग में बिजी होने के कारण इस फिल्म को करने से मना कर दिया था. इसके बाद फिल्म में सारा अली खान के शामिल होने की खबर भी सामने आई थी लेकिन बाद में शायद सारा को भी यह फिल्म हासिल नहीं हो सकी.  खबरों की माने तो 'एबीसीडी 3' एक 3डी फिल्म होगी. साथ ही इसे काफी बड़े बजट के साथ बनाया जा रहा है. इस फिल्म को 2019 नवंबर में रिलीज की प्लानिंग की जा रही है.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news