22 साल की इस विदेशी बाला को है 7 बच्चे की ख्वाहिश, देखिए Viral Photos

इंस्टाग्राम लाइव सीरीज में आने के दौरान काइली जेनर (kylie jenner) ने इस बात का खुलासा किया.

ज़ी न्यूज़ डेस्क | Apr 06, 2020, 08:39 AM IST

नई दिल्ली: रिएलिटी स्टार और कॉस्मेटिक कंपनी की मालकिन काइली जेनर (kylie jenner) ने इस बात को स्वीकारा कि वह अपने लिए सात बच्चों की ख्वाहिश रखती हैं, लेकिन इस वक्त वह इस चीज के लिए तैयार नहीं हैं. ट्रेविस स्कॉट से अलग होने के बाद फिलहाल काइली एक सिंगल मदर हैं. उनकी बेटी का नाम स्टोर्मी वेबस्टर है, जो महज दो साल की हैं. डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, "अपनी करीबी मित्र स्टेसी कारानिकोलो के 'हैशटैगडूयूपार्ट' इंस्टाग्राम लाइव सीरीज में आने के दौरान काइली ने इस बात का खुलासा किया कि आने वाले समय में वह और बच्चे चाहती हैं." 

22 वर्षीय काइली ने इस मौके पर कहा, "मैं पूरे सात बच्चे चाहती हूं, लेकिन अभी नहीं." काइली ने इसके बाद आगे बताया, "प्रेग्नेंसी कोई मजाक नहीं है, यह एक गंभीर मुद्दा है और काफी कठिन भी, मैं अभी ही इसके लिए तैयार नहीं हूं." बता दें, काइली इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें यहां शेयर करती रहती हैं. इन दिनों काइली की कुछ बेहद बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. तो आइए, आपको दिखाते हैं काइली की वे 10 वायरल तस्वीरें जिनमें उनका बेहद बोल्ड अवतार नजर आ रहा है...

1/10

kylie jenner

2/10

kylie jenner

3/10

kylie jenner

4/10

kylie jenner

5/10

kylie jenner

6/10

kylie jenner

7/10

kylie jenner

8/10

kylie jenner

9/10

kylie jenner

10/10

kylie jenner

(फोटो साभारः सारी तस्वीरें काइली जेनर के इंस्टाग्राम अकाउंट से ली गई हैं) (इनपुट आईएएनएस से)