Advertisement
photoDetails1hindi

Lockdown के बीच सुर्खियों में हैं इन Bollywood Couples की शादी की खबरें

देश में लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड के कई कपल्स की शादी की खबरें भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

1/6
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

लॉकडाउन के दौरान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी खबरें सबसे ज्यादा चर्चा में है. इनके फैंस इस शादी को लेकर काफी उत्सुक हैं. 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग के दौरान से ही दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी थीं. कई इवेंट और पार्टी फंक्शन पर भी ये जोड़ी साथ ही देखी गई. आलिया और रणबीर के परिवार वालों ने भी इनके रिश्ते को हरी झंडी दे दी है, और अब सब शहनाई बजने की देरी है. आलिया और रणबीर के शादी की खबरें साल 2019 से ही आ रही है लेकिन अब सोशल मीडिया पर लोग कयास लगा रहे हैं कि 2020 में लॉकडाउन खत्म होते ही ये जोड़ी शादी के बंधन में बंध सकते हैं. 

वरुण धवन और नताशा दलाल

2/6
वरुण धवन और नताशा दलाल

वरुण धवन और नताशा दलाल लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं. दोनों के परिवार वाले अच्छे फैमिली फ्रेंड्स भी हैं. वरुण धवन और नताशा दलाल का रिश्ता भी खुल्लम खुल्ला है. सोशल मीडिया पर भी लोग इस कपल की शादी को लेकर आए दिन चर्चा कर रहे हैं. अब लोगों को पूरी उम्मीद है कि जल्द ही वरुण के सिर पर भी सेहरा सज ही जाएगा. 

ऋचा चड्ढा अली फजल

3/6
ऋचा चड्ढा अली फजल

अली फजल और ऋचा चड्ढा अप्रैल में इस साल शादी करने वाले थे लेकिन लॉकडाउन के चलते शादी की डेट टल गई. फिलहाल अली फजल अपनी प्रेमिका ऋचा चड्ढा से दूर हैं और ये दोनों एक दूसरे को काफी मिस कर रहे हैं. ऋचा चड्ढा और अली फजल लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे. लॉकडाउन खत्म होने के बाद साल 2020 में  ही ऋचा चड्ढा से शादी कर अली फजल उन्हें अपनी दुल्हनियां बना लेंगे. 

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल

4/6
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल

इस समय सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन और मॉडल रोहमन शॉल की रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. फोटो देखकर लग रहा है कि दोनों इन दिनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं. रोहमन एक मॉडल हैं और साल 2018 में सुष्मिता सेन से उनकी मुलाकात हुई. सुष्मिता और रोहमन के उम्र में लंबा फासला है लेकिन इनके बीच का प्यार देखते ही बनता है. दोनों के बीच की नजदीकियों को देख उनके बेपनाह प्यार से लोग यही अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद  रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. 

अर्जुन रामपाल और ग्रेबिएला

5/6
अर्जुन रामपाल और ग्रेबिएला

अर्जुन कपूर ने पिछले साथ पत्नी मेहर जेसिया को तलाक दे दिया.. अर्जुन कपूर का काफी समय से विदेशी मॉडल ग्रैबिएला से अफेयर चल रहा है और शादी से पहले ही ग्रैबिएला अर्जुन कपूर से बच्चे की मां भी बन गई हैं. लॉकडाउन के चलते इनकी शादी अभी हो नहीं पाई है लेकिन पूरी उम्मीद है कि अर्जुन कपूर जल्द ही अपनी गर्लफ्रैंड संग शादी रचा लेंगे.  

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

6/6
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

लॉकडाउन के बीच अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के हाथ का बना केक खाते दिखाई दिए मलतब साफ है इस जोड़ी से भी अब दूरी बर्दाश्त नहीं हो रही है. अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा के अफेयर की खबरें अर्जुन कपूर संग आने लगीं. हालांकि अर्जुन कपूर उम्र में मलाइका से काफी छोटे हैं लेकिन प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता ये तो आप भी बाखुबी जानते हैं. साल 2019 से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता दुनिया के सामने आ गया और कई मौके पर दोनों साथ नजर आए. उम्मीद है कि इस साल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा शादी के बंधन में बंध जाएं. 

ट्रेन्डिंग फोटोज़