प्रियंका चोपड़ा दुनिया की पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में एकलौता नाम, देश कर रहा सलाम
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा दुनिया की पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में एकलौता नाम, देश कर रहा सलाम

प्रियंका ने ओपरा विन्फ्रे और मेरिल स्ट्रीप समेत अन्य अंतराष्ट्रीय हस्तियों के साथ इस सूची में जगह बनाई है

प्रियंका चोपड़ा दुनिया की पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में एकलौता नाम, देश कर रहा सलाम

नई दिल्ली: कुछ ही दिन पहले प्रियंका के पति निक जोनास दुनिया के सिंगर्स में पहले स्थान पर थे, तो वहीं अब प्रियंका की सफलता बता रही है कि यह जोड़ी एक दूसरे के लिए काफी लकी साबित हो रही है. प्रियंका अब दुनिया में  एंटरटेनमेंट सेंक्टर की 50 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में अपना सिक्का जमा चुकी हैं. 

जी हां! ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस यूएसए टुडे की 'मनोरंजन जगत की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं' की सूची में शामिल हो गई हैं. प्रियंका ने ओपरा विन्फ्रे और मेरिल स्ट्रीप समेत अन्य अंतराष्ट्रीय हस्तियों के साथ इस सूची में जगह बनाई है. 

fallback

इस सूची का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहीं प्रियंका ने एक बयान में कहा, "मैं इन अद्भुत महिलाओं के साथ इस मंच को साझा करने पर सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं जिन्होंने हर चुनौती को पीछे छोड़कर अपना एक खास मुकाम बनाया और आज अपने चुने हुए करियर के शीर्ष पर खड़ी हैं. यह एक उपलब्धि की भावना है." 

fallback

प्रियंका ने अमेरिकी टेलीविजन ड्रामा श्रंखला 'क्वांटिको' में एलेक्स पैरिश की भूमिका निभाकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त की. उन्होंने एक्शन-कॉमेडी 'बेवॉच' से 2017 में हॉलीवुड में डेब्यू किया था.  इस सूची में गायिका बेयॉन्से, टेलीविजन स्टार एलेन डीजेनेरस, ऑस्कर विजेता जेनिफर लॉरेंस और अंतर्राष्ट्रीय पॉप गायिका जेनिफर लोपेज भी शामिल हैं. 

बता दें कि प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड की फिल्म 'स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं. पिछले दिनों वह अपने पति के साथ उनके सिंगल 'सकर' में नजर आईं थी. इस गाने को पूरी दुनिया में काफी पसंद किया गया. (इनपुट IANS से भी)

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Trending news