इस दिन रचेगी प्रियंका चोपड़ा के हाथ में निक के नाम की मेहंदी, सामने आईं डिटेल्स
Advertisement

इस दिन रचेगी प्रियंका चोपड़ा के हाथ में निक के नाम की मेहंदी, सामने आईं डिटेल्स

 बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी अपने विदेशी मंगेतर निक जोनस के साथ रॉयल वेडिंग करने जा रही हैं. 

(फोटो साभार- @priyankachopra)

नई दिल्ली : साल 2018 बॉलीवुड में सेलिब्रेटीज की शादी के नाम रहा जहां मई में सोनम कपूर ने साम फेरे लिए तो कुछ दिन पहले ही दीपिका पादुकोण भी रणवीर सिंह की हो गईं. अब बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी अपने विदेशी मंगेतर निक जोनस के साथ रॉयल वेडिंग करने जा रही हैं. प्रियंका चोपड़ा इन दिनों दिल्ली में हैं और उनके होने वाले दूल्हे राजा भी राजधानी पहुंच चुके हैं. प्रियंका और निक ने शादी की तैयारियों के बीच यहां अपने परिवारों के साथ थैंक्सगिविंग का जश्न मनाया.

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के अनुसार, प्रियंका की शादी का सेलिब्रेशन 29 नवंबर से शुरू होगा. 2 दिसंबर को प्रियंका और निक भारतीय रीति-रिवाजों के साथ शादी करेंगे. दूसरे दिन यानि 3 दिसंबर को दोनों क्रिश्चियन वेडिंग भी करेंगे. इसी के साथ खबर है कि प्रियंका और निक भी दिल्ली और मुंबई में दो रिसेप्शन पार्टी का आयोजन कर सकते हैं. 

दिल्‍ली पहुंचे मंगेतर का प्रियंका ने किया रोमांटिक स्‍वागत, यूं सेलीब्रेट किया Thanksgiving

 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy thanksgiving.. family.. forever..

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

प्रियंका अपनी शादी भारतीय परंपरा के अनुसार, राजस्थान के उमेद भवन पैलेस में करेंगी. उमेद भवन अपने शाही अंदाज और रॉयल इतिहास के लिए जाना जाता है. डेली मेल के अनुसार, इस पैलेस में वेडिंग वेन्यू का किराया 60,000 डॉलर पर नाइट यानी 43,15,500.00 रुपये है. 

राजस्थान: इस महल में होगी प्रियंका-निक की शादी, वेन्यू पर खर्च हुए करोड़ों

एक दिन रूकने का किराया 66 हजार रुपये
प्रियंका चोपड़ा ने उमेद भवन में शादी के लिए अपने परिवार और करीबी लोगों के लिए 65 विशेष सजावट वाले रूम बुक कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि यहां रुकने का एक रात का खर्च 922 डॉलर यानी करीब 66 हजार रुपये है. खबरों की मानें तो प्रियंका और निक महारानी सुइट में ही ठहरेंगे. 1 और 2 दिसंबर को प्रियंका और निक की शादी के चलते सभी रूम बुक हो गए हैं. 

Trending news