इंस्टाग्राम में प्रियंका के फालोवरों की संख्या 50 लाख पहुंची
Advertisement

इंस्टाग्राम में प्रियंका के फालोवरों की संख्या 50 लाख पहुंची

बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम में 50 लाख फालोवरों के साथ नए मुकाम पर पहुंच गयी हैं। तैतीस वर्षीय अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा की और अपने चाहने वालों को ‘अपार प्यार’ के लिए धन्यवाद दिया। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, ‘इंस्टा पर 50 लाख चाहने वालों को बहुत धन्यवाद,’ ‘मैरी काम’ की अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम में एक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, ‘हमारा परिवार बढ़ रहा है, और चाहने वाले 50 लाख पर पहुंच गये और लगातार बढ़ रहे हैं।’

इंस्टाग्राम में प्रियंका के फालोवरों की संख्या 50 लाख पहुंची

लॉस एंजिलिस: बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम में 50 लाख फालोवरों के साथ नए मुकाम पर पहुंच गयी हैं। तैतीस वर्षीय अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा की और अपने चाहने वालों को ‘अपार प्यार’ के लिए धन्यवाद दिया। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, ‘इंस्टा पर 50 लाख चाहने वालों को बहुत धन्यवाद,’ ‘मैरी काम’ की अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम में एक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, ‘हमारा परिवार बढ़ रहा है, और चाहने वाले 50 लाख पर पहुंच गये और लगातार बढ़ रहे हैं।’

प्रियंका वर्ष 2000 में विश्व सुन्दरी बनी थी। उन्होंने 2003 में ‘दि हीरो’ फिल्म से बालीवुड में कदम रखा। दस साल के कॅरियर में उन्होंने ऐतराज, फैशन, कमीने, सात खून माफ, बर्फी, मैरी काम, दिल धड़कने दो, और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्में की हैं। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों समेत कर्ई पुरस्कार मिल चुके हैं।

Trending news