लाल साड़ी में 'देसी गर्ल' बनीं Priyanka Chopra, इस अंदाज में Nick Jonas ने की तारीफ
Advertisement

लाल साड़ी में 'देसी गर्ल' बनीं Priyanka Chopra, इस अंदाज में Nick Jonas ने की तारीफ

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने पति निक जोनस के साथ फोटो साझा करती रहती हैं. करवा चौथ के मौके पर भी दोनों ने फोटो साझा कर अपना प्यार एक-दूसरे के लिए जाहिर किया है. 

डिजाइन फोटो. (सौ. इंस्टाग्राम)

नई दिल्ली: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बाकी बॉलीवुड हसीनाओं की तरह ही अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था. प्रियंका ने गुरुवार को अपने पति निक जोनस के साथ करवा चौथ के व्रत की कुछ तस्वीरें साझा की हैं. इसमें वह अपने घर पर पति निक जोनस संग नजर आ रही हैं. पहली तस्वीर में पारंपरिक परिधान में सजी-धजी प्रियंका हाथ में पूजा की थाली लिए नजर आ रही हैं. दूसरी तस्वीर में वह और निक आपस में कुछ निजी पल बिताते नजर आ रहे हैं.

  1. लाल साड़ी में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा
  2. निक ने की प्रियंका की तारीफ
  3. 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आएंगी प्रियंका

लाल साड़ी में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा
तस्वीरों में प्रियंका लाल रंग की साड़ी, चूड़ी, पेंडेंट, सिंदूर और बिंदी लगाई हैं. इन तस्वीरों में वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं. अपने पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री लिखती हैं, 'करवाचौथ मना रहे हर किसी को इसकी शुभकामनाएं. आई लव यू निक जोनस.'

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy Karwa Chauth to everyone celebrating. I love you @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

निक ने की प्रियंका की तारीफ
प्रियंका के पति निक जोनस ने भी अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर कई तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, 'सभी को करवा चौथ की बधाई. इतनी खूबसूरत पत्नी के घर पर होने से धन्य हूं.'

'द व्हाइट टाइगर' में नजर आएंगी प्रियंका
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका आने वाले समय में 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आएंगी. वे इस फिल्म की एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी हैं. इसके साथ ही वह 'वी कैन बी हीरोज' का भी हिससा हैं, जिसके निर्देशक रॉबर्ट रॉड्रिग्ज हैं.

ये भी पढ़ें: Pankaj Tripathi ने जाहिर की खुशी, बोले- 'न्यूटन' ने लोगों पर छोड़ी अपनी छाप

Trending news