Priyanka Chopra ने शेयर की काफी बोल्ड तस्वीर, कुछ ही घटों में मिले 16 लाख व्यूज

प्रियका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने ये फोटो शेयर कर बताया कि लॉकडाउन में क्या उम्मीद थी और क्या हो रहा है...

Priyanka Chopra ने शेयर की काफी बोल्ड तस्वीर, कुछ ही घटों में मिले 16 लाख व्यूज
फोटो साभार : Instagram@Priyankachoprajonas

नई दिल्ली: इस लंबे लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सेलेब्स घर पर बोर हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं. ऐसे में लॉस एंजेलिस में अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ रह रही प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं. अब प्रियंका चोपड़ा ने दो ऐसी तस्वीरें शेयर कर दी हैं जो सामने आते ही वायरल होना शुरू हो गई हैं. लेकिन प्रियंका ने इन तस्वीरों के साथ एक बड़ा ही मजेदार कैप्शन भी लिखा जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है. 

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी दो तस्वीरें शेयर की हैं और उन्होंने ये तस्वीरें उम्मीद बनाम हकीकत के आधार पर शेयर की है. इसमें उन्होंने पुरानी एक फोटो शेयर कर उसे Expectation यानी उम्मीद बताया है, जबकि दूसरी तस्वीर को Reality यानी हकीकत बताया है. देखिए ये तस्वीरें...

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

पहली फोटो में वह डस्टी रोज कलर की मोनोकनी में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने कैट-आई सनग्लास के साथ टीम किया है. एक ये फोटो तो काफी बोल्ड और ग्लैमरस है. लेकिन दूसरी फोटो में प्रियंका धूप में लेटी हुई नजर आ रही हैं जिसके साथ उन्होंने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ है. एक्ट्रेस ने इन दोनों फोटो की तुलना की है.

इस तस्वीर को प्रियंका के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. उनके मजेदार कैप्शन पर कई लोग फनी कमेंट कर रहे हैं. इन फोटो को महज 12 घंटे में 16 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.