Priyanka Chopra ने खुद को बताया 'ब्लू जीन बेबी', राजकुमार-ऋतिक ने दिया ऐसा रिएक्शन
Advertisement

Priyanka Chopra ने खुद को बताया 'ब्लू जीन बेबी', राजकुमार-ऋतिक ने दिया ऐसा रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) ने सोशल मीडिया पर अपनी एक नई तस्वीर साझा की है. प्रियंका ने खुद को 'ब्लू जीन बेबी' (Blue Jean Baby) कहकर बुलाया है.

फोटो साभार: प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम

नई दिल्ली: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) ने सोशल मीडिया पर अपनी एक नई तस्वीर साझा की है, जिसमें वह कैजुअल वेयर में नजर आ रही हैं. अपने इस पोस्ट में प्रियंका ने खुद को 'ब्लू जीन बेबी' (Blue Jean Baby) कहकर बुलाया है. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में प्रियंका को व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जीन्स में देखा जा सकता है.

  1. प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक नई तस्वीर साझा की है
  2. प्रियंका को व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जीन्स में देखा जा सकता है
  3. फैंस ने प्रियंका के लुक और फोटोज को पसंद किया है
  4.  

प्रियंका बनी 'ब्लू जीन बेबी'
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने इस लुक को पाऊडर ग्रे बूट्स और बेसिक मेकअप के साथ कंप्लीट किया है. कैप्शन में प्रियंका ने लिखा है, 'ब्लू जीन बेबी (Blue Jean Baby).' फैंस ने तो प्रियंका के लुक और फोटोज को पसंद किया ही साथ ही बॉलीवुड के उनके दोस्तों ने भी इस स्टाइलिश लुक की तारीफ की. ऋतिक रोशन ने प्रियंका की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या बात है.' वहीं राजकुमार राव ने कमेंट किया, 'पीसी' और उसके साथ किसिंग और हार्ट इमोजी लगाई. वीजे अनुषा दांडेकर ने प्रियंका चोपड़ा को खूबसूरत बताया और फराह खान अली ने उन्हें शानदार कहा.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

इस हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस
अभिनय की बात करें, तो प्रियंका ने अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग शुरू कर दी है. यह जिम स्ट्राउस द्वारा लिखित और निर्देशित है. यह जर्मन भाषा में बनी फिल्म 'एसएमएस फर डीच' की इंग्लिश रीमेक है. इसकी कहानी सोफी क्रैमर के उपन्यास पर आधारित है. फिल्म में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ सैम ह्यूगन नजर आने वाले हैं, जो हिट सीरीज 'आउटलैंडर' में अपने किरदार और इसके निर्माता के तौर पर मशहूर हैं.

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें

Trending news