PHOTOS: देखिए कितनी खूबसूरत हैं देसीगर्ल की होने वाली भाभी, प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें
Advertisement

PHOTOS: देखिए कितनी खूबसूरत हैं देसीगर्ल की होने वाली भाभी, प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा ने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और उनकी मंगेतर की इंगेजमेंट के बाद पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली हैं...

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की भाई-भाभी की तस्वीरें, फोटो साभार: INSTAGRAM@priyankachopra

नई दिल्ली: जबसे प्रियंका मायके वापस आई हैं वह सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. लेकिन जब प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से अपनी होने वाली भाभी की तस्वीरें शेयर की हैं तब पता लगा कि प्रियंका के मायके आने का मकसद क्या था. प्रियंका अपने पति निक जोनास के साथ भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के सिलसिले में इंडिया आई हैं. जिनकी इंगेजमेंट होते ही प्रियंका ने सोशल मीडिया पर होने वाले दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरें शेयर कर दी हैं.  

देसीगर्ल प्रियंका चोपड़ा ने दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा अपनी मंगेतर के साथ नजर आ रहे हैं. प्रियंका ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "तुम पर गर्व है मेरे बेबी ब्रदर. इशिता तुम्हारा परिवार में स्वागत है... तुम दोनों साथ में बहुत सुंदर लग रहे हो... तुम दोनों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं. हैप्पी रोका सिद्धार्थ और इशिता.'' देखिए यह तस्वीरें...

fallback
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की सिद्धार्थ और इशिता की तस्वीरें, फोटो साभार: INSTAGRAM@priyankachopra

इसके बाद यह तो नहीं कहा जा सकता कि कब यह लवकपल एक दूसरे के साथ शादी के बंधंन में बंधेगा लेकिन इनका रिश्ता अब ऑफिशियली तय हो चुका है. पहले भी कई बार इशिता को प्रियंका के फैमली फोटोज में देखा जा चुका है. सिद्धार्थ और इशिता भी एक दूसरे की तस्वीरें अपने एकाउंट से डालते रहते हैं. लेकिन अब यह प्यार भरा रिश्ता शादी की मुहर लगवाने जा रहा है. 

fallback
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की सिद्धार्थ और इशिता की तस्वीरें, फोटो साभार: INSTAGRAM@priyankachopra

प्रियंका ने कल अपने भारत पहुंचने पर तस्वीरें शेयर करके यह जानकारी दी थी कि वह अपने मायके आ चुकी हैं. तीन महीने पहले प्रियंका अपने ससुराल गई थी तब से निक-प्रियंका पहली बार ही इंडिया वापस आए हैं. प्रियंका ने ब्लैक ड्रेस में अपनी तस्वीरें शेयर की थी इन तस्वीरों में प्रियंका काफी सुंदर नजर आ रही हैं. 

fallback
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के पहले बॉलीवुड में वह रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ 'बाजीराव मस्तानी' में काशीबाई की भूमिका में नजर आईं थी. 'द स्काई इज पिंक' की  निर्देशक शोनाली बोस और इसका प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा, सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला हैं.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Trending news