प्रियंका चोपड़ा की सास ने एक्ट्रेस को दिया था इतना महंगा गिफ्ट, सुनकर हो जाएंगे शॉक्ड
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा की सास ने एक्ट्रेस को दिया था इतना महंगा गिफ्ट, सुनकर हो जाएंगे शॉक्ड

 प्रियंका चोपड़ा ने अपने सास डेनिस जोनस के जन्मदिन पर उन्हें मुबारकबाद दी थी.

फोटो साभार: इंस्टाग्राम

नई दिल्ली: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज देश ही नहीं विदेशों में भी अपने हुनर का लोहा मनवा रही हैं. बॉलीवुड से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड इंस्डट्री में भी कई फिल्मों में काम किया है. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने सास डेनिस जोनस के जन्मदिन पर उन्हें मुबारकबाद दी और साथ में उन्होंने अपनी सास के साथ एक फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की.

  1. प्रियंका चोपड़ा आज देश ही नहीं विदेशों में भी अपने हुनर का लोहा मनवा रही हैं
  2. प्रियंका चोपड़ा ने अपने सास डेनिस जोनस के जन्मदिन पर उन्हें मुबारकबाद दिया था
  3. प्रियंका की सास डेनिस ने अपनी बहू को शादी के बाद हीरे के इयर‍िंग्स तोहफे में दिए थे

12 जुलाई को अपनी सास डेनिस जोनस के जन्मदिन पर प्रियंका ने उन्हें बर्थडे विश किया है. प्रियंका ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे MamaJ... आपके निरंतर प्यार और उदारता के लिए आपका धन्यवाद. मुझे बहुत खुशी है कि आप यहां हैं और हम एक साथ इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं. ढेर सारा प्यार'. प्रियंका चोपड़ा जोनस की सास डेनिस जोनस प्रोफेशन से एक टीचर हैं. लुक की बात करें तो वे अभी भी बेहद खूबसूरत हैं. डेनिस, प्रियंका और निक की रिंग सेरेमनी और शादी के वक्त भारत आई थीं. यहां उन्होंने वेस्टर्न कल्चर से हटकर भारतीय संस्कृति को पूरा एंजॉय किया था. वे साड़ी और सलवार सूट जैसे भारतीय पारंपर‍िक कपड़ों में भी नजर आईं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy Birthday MamaJ ! Thank your for your constant grace and generosity. I’m So glad you are here and we can celebrate you today together. Love you so much.  @mamadjonas  @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

आपको बता दें कि, प्रियंका की सास डेनिस ने अपनी बहू को शादी के बाद हीरे के इयररिंग्स तोहफे में दिए थे. ये बेहद महंगे थे. भारतीस करेंसी के अनुसार इनकी कीमत 55 लाख के आस पास बताई गई थी. इससे पहले प्रियंका की सगाई पार्टी में भी डेनिस ने कमाल कर दिया था. उन्होंने प्रियंका की मां मधु चोपड़ा के साथ पंजाबी डांस क‍िया था. डेनिस ने इसका वीड‍ियो भी शेयर किया था.

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें  

Trending news