‘बाजीराव मस्तानी’ में एक साथ डांस करती दिखेंगी प्रियंका, दीपिका
Advertisement

‘बाजीराव मस्तानी’ में एक साथ डांस करती दिखेंगी प्रियंका, दीपिका

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली की आने वाली पीरियड ड्रामा फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में एक साथ लावणी नृत्य करती दिखेंगी। अपनी पुरानी फिल्म ‘देवदास’ के प्रसिद्ध गाने ‘डोला रे’ की तरह का जादू बिखेरने के लिए भंसाली ने नए गाने में नृत्य के लिए नृत्यनिर्देशक रेमो डिसूजा की मदद ली है।

‘बाजीराव मस्तानी’ में एक साथ डांस करती दिखेंगी प्रियंका, दीपिका

मुंबई : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली की आने वाली पीरियड ड्रामा फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में एक साथ लावणी नृत्य करती दिखेंगी। अपनी पुरानी फिल्म ‘देवदास’ के प्रसिद्ध गाने ‘डोला रे’ की तरह का जादू बिखेरने के लिए भंसाली ने नए गाने में नृत्य के लिए नृत्यनिर्देशक रेमो डिसूजा की मदद ली है।

‘डोला रे’ में ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित ने एक साथ मनमोहक नृत्य किया था। यह गाना 12 दिनों में फिल्माया जाएगा और इसके लिए एक भव्य सेट पर 50 से अधिक बैकग्राउंड डांसर नृत्य करेंगे। दोनों अभिनेत्रियां कठिन नृत्य शैली को देखते हुए 10 से ज्यादा दिनों से इसका अभ्यास कर रही है।

भंसाली ने कहा, ‘‘देवदास’ के 12 साल बाद दर्शक एक साथ दो समकालीन अभिनेत्रियों को नृत्य करते देखेंगे। यह लावणी लोक नृत्य से सजा गाना है और गाने के फिल्मांकन के लिए और इसके सेट के लिए काफी काम किया गया है। प्रियंका और दीपिका दोनों ने गाने के लिए कड़ी मेहनत की है और कई कई घंटों तक अभ्यास किया है।’

Trending news