Advertisement
trendingNow12955012

'टाइगर 3' फेम स्टार की हार्ट अटैक से मौत, 53 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सलमान खान के साथ भी कर चुके काम

Varinder Singh Ghuman Died: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है. सिंगर जुबीन गर्ग के बाद अब फेमस एक्टर और बॉडी बिल्डर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. कहा जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक आने से हुई है. इस खबर के बाद हिंदी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में सन्नाटा पसरा है.   

 

 

पंजाबी एक्टर बॉडीबिल्डर वरिंदर घुमन का निधन
पंजाबी एक्टर बॉडीबिल्डर वरिंदर घुमन का निधन

Varinder Singh Ghuman Died: मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के निधन की खबर से लोग अभी तक उबरे भी नहीं थे कि अब पंजाबी इंडस्ट्री के एक और मशहूर एक्टर और बॉडी-बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक के चलते हुए है. इस खबर को सुनने के बाद से फैंस के बीच सन्नाटा परस चुका है. वरिंदर सिंह की मौत की खबर से हर कोई हैरान हो गया है. 

कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत 
बताया जा रहा है कि वरिंदर बाइसेफ इंजरी का माइनर ऑपरेशन करवाने के लिए अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल गए थे. इसके लिए वरिंदर अकेले ही घर से निकल गए थे क्योंकि वे काफी माइनर सा ऑपरेशन था. जिसके बाद उन्हें आज वापस आना था, लेकिन अचानक उनको कार्डियक अरेस्ट आ गया और वहीं मौके पर उनकी मौत हो गई. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

सलमान खान के साथ कर चुके हैं काम 
बता दें कि वरिंदर ने फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ नजर आए थे. उनकी बॉडी-बिल्डिंग की हर किसी ने जबरदस्त तारीफ की थी. वरिंदर की बॉडी का हर कोई फैन था, उन्होंने काफी मेहनत से इतनी तगड़ी बॉडी बनाई थी. वरिंदर को देख सलमान खान के फैंस उनपर फिदा हो गए थे. 'टाइगर 3' साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. 

Add Zee News as a Preferred Source
 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

सलमान खान के साथ शेयर किया था पोस्ट
वरिंदर सिंह ने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी. इस पोस्ट में उनका लुक काफी गंभीर नजर आ रहा था. जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तभी से वरिंदर सलमान खान के फैंस के बीच अपनी पर्सनैलिटी को लेकर छा गए थे. वरिंदर सिंह एक जाने-माने फिटनेस फ्रीक थे. वह 'मिस्टर इंडिया 2009' में भी रह चुके थे. 

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते ...और पढ़ें

TAGS

Trending news