शो मैन राजकपूर ने इन अभिनेत्रियों को किया था बोल्ड अंदाज में पेश..
Advertisement

शो मैन राजकपूर ने इन अभिनेत्रियों को किया था बोल्ड अंदाज में पेश..

निर्माता-निर्देशक और अभिनेता राज कपूर का सोमवार को 91 वां जन्मदिन था। राज कपूर ने समाज की वास्तविकता को दर्शाते हुए कई हिट फिल्में दी हैं। राज कपूर ने अपनी फिल्मों में अभिनेत्रियों को बोल्ड किरदार में पेश किया। यहां हम आपको राज कपूर के साथ काम कर चुकी अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं।

फोटो साभार-यूट्यूब स्टिल

नई दिल्ली: निर्माता-निर्देशक और अभिनेता राज कपूर का सोमवार को 91 वां जन्मदिन था। राज कपूर ने समाज की वास्तविकता को दर्शाते हुए कई हिट फिल्में दी हैं। राज कपूर ने अपनी फिल्मों में अभिनेत्रियों को बोल्ड किरदार में पेश किया। यहां हम आपको राज कपूर के साथ काम कर चुकी अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं।

मंदाकिनी

fallback

राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में मंदाकिनी नजर आई थी। यह फिल्म आज भी उतनी ही हिट है जितनी उस दौर में थी। फिल्म रिलीज के बाद सुपर हिट रही थी। इस फिल्म में राज कपूर के बेटे राजीव कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

डिंपल कपाडिया

fallback

राज कपूर को फिल्‍म 'मेरा नाम जोकर' बनाने में लगभग 6 साल से भी ज्यादा का वक्त लगा। फिल्म बॉक्‍स ऑफिस पर फ्लॉप रही।  इसके बाद राज कपूर ने डिंपल कपाडिया और ऋषि कपूर को लेकर फिल्‍म 'बॉबी' का निर्माण किया।  फिल्‍म में डिंपल ने अपने बोल्‍ड किरदार से दर्शकों को हैरान कर दिया। फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही और दर्शकों ने डिंपल और ऋषि कपूर की जोड़ी को बेहद पसंद किया।

Trending news