Bollywood Relatioship: रणवीर सिंह और सोनम कपूर के बीच का है अनोखा रिश्ता, अर्जुन भी लगते हैं रिश्तेदार
Advertisement

Bollywood Relatioship: रणवीर सिंह और सोनम कपूर के बीच का है अनोखा रिश्ता, अर्जुन भी लगते हैं रिश्तेदार

Sonam Ranveer Realtionship: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं. लेकिन आज हम आपको उनकी रिश्तेदारी के बारे में बताएंगे जो कि सोनम कपूर के साथ है.

सोनम रणवीर

Ranveer Singh Sonam Kapoor Relationship: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने अटपटे फैशन और शानदार एक्टिंग की वजह से जाने जाते हैं. फिल्मी दुनिया में वो काफी सालों से लोगों का मनोरंजन करते आ रहे हैं और उनके फैंस उनके बारे हर छोटी-मोटी बात जानने को उत्सुक रहते हैं. जब वो फिल्म इंडस्ट्री में आए थे तो यह माना जा रहा था, कि वो अपने दम पर इस फिल्मी दुनिया में अपना कब्जा जमा लेंगे. लेकिन काफी सालों बाद यह पता चला कि रणवीर सिंह सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के दूर के रिश्तेदार हैं. जी हां, सोनम कपूर और रणवीर सिंह रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं.

रणवीर और सोनम का रिश्ता

दरअसल, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) सिंधी परिवार से हैं और उनके दादा जी सोनम कपूर की नानी के भाई हैं. इस हिसाब से रणवीर और सोनम का रिश्ता भाई-बहन का हो गया. वहीं अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर सोनम के कजिन हैं, इस हिसाब से वो भी दीपिका के रिश्तेदार हो गए हैं. 

रणवीर हैं अर्जुन के भाई

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के ताऊ यानी बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर से भी रणवीर सिंह की अच्छी दोस्ती है. रिश्ते में देखा जाए तो अर्जुन कपूर अब दीपिका के देवर बन चुके हैं. रिश्ते के आधार पर देखा जाए तो रणवीर और अर्जुन असल जिंदगी में भी दूर के भाई हैं. 

रणवीर की फिल्में

रणवीर (Ranveer Singh Movies) के वर्कफ्रंट की बात करें, वह जल्द ही ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं. धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित ये फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा होगी. फिलहाल यह फिल्म 10 फरवरी को साल 2023 में रिलीज होगी. इसके अलावा रणवीर 'सर्कस' फिल्म में होंगे, जिसे रोहित शेट्टी के डायरेक्टर किया है. इस फिल्म रणवीर पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा के साथ नजर आएंगे.

ये स्टोरी आपने पढ़ी देश की सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

Trending news