सामने आया प्रत्यूषा का आखिरी whatsapp स्टेटस, स्माइली के साथ चंद शब्दों में छोड़ गई राज!
Advertisement

सामने आया प्रत्यूषा का आखिरी whatsapp स्टेटस, स्माइली के साथ चंद शब्दों में छोड़ गई राज!

'बालिका वधु' फेम टीवी अदाकारा प्रत्‍यूषा बनर्जी का आखिरी वॉट्सअप स्टेटस सामने आया है। इस मैसेज को देखकर ऐसा लगता है कि वह अपने जीवन से दुखी हो चुकी थी। इस अंतिम स्टेट्स को देखकर सोचा जा सकता है कि वह किस कदर गम में थी। उनका अंतिम स्टेट्स ये 'मरके भी मुंह ना तुझसे मोड़ना' था। इस मैसेज के साथ एक स्माइली भी दिख रहा है।

सामने आया प्रत्यूषा का आखिरी whatsapp स्टेटस, स्माइली के साथ चंद शब्दों में छोड़ गई राज!

नई दिल्ली: 'बालिका वधु' फेम टीवी अदाकारा प्रत्‍यूषा बनर्जी का आखिरी वॉट्सअप स्टेटस सामने आया है। इस मैसेज को देखकर ऐसा लगता है कि वह अपने जीवन से दुखी हो चुकी थी। इस अंतिम स्टेट्स को देखकर सोचा जा सकता है कि वह किस कदर गम में थी। उनका अंतिम स्टेट्स ये 'मरके भी मुंह ना तुझसे मोड़ना' था। इस मैसेज के साथ एक स्माइली भी दिख रहा है।

 

गौर हो कि प्रत्युषा बनर्जी शुक्रवार शाम अपने घर में फंदे से लटकी मिलीं थी। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एजाज और सारा खान जैसे को-एक्टर्स ने उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर सवाल उठाए हैं।

झारखंड की जमशेदपुर की रहने वाली प्रत्यूषा मुंबई में अपने दोस्तों के साथ रहती थीं। प्रत्यूषा को सीरियल 'बालिका वधू' में उनके किरदार 'आनंदी' की वजह से पहचान मिली। बाद में वो रियलिटी शो बिग बॉस 7 में भी नजर आईं। हाल ही में प्रत्युषा कलर्स पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'ससुराल सिमर का' में दिखाई दी थीं, जिसमें उन्होंने डायन का किरदार निभाया था।

 

Trending news