ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'जज्बा' की पहली झलक बस 3 दिन बाद
Advertisement

ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'जज्बा' की पहली झलक बस 3 दिन बाद

ऐश्वर्या राय बच्चन की आने वाली फिल्म ‘जज्बा’ जिससे वह बॉलीवुड में पांच साल के अंतराल के बाद वापसी करने जा रही है ,उसकी पहली झलक का अनावरण कान उत्सव में होगा जहां वह रेड कारपेट पर उतरेंगी।

ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'जज्बा' की पहली झलक बस 3 दिन बाद

मुंबई : ऐश्वर्या राय बच्चन की आने वाली फिल्म ‘जज्बा’ जिससे वह बॉलीवुड में पांच साल के अंतराल के बाद वापसी करने जा रही है ,उसकी पहली झलक का अनावरण कान उत्सव में होगा जहां वह रेड कारपेट पर उतरेंगी।

एश्वर्या (41) 17 मई को कान उत्सव में शिरकत करेंगी। फिल्मकार संजय गुप्ता की एक्शन थ्रिलर से वह एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी करने जा रही है। संजय ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से यह खबर साझा करते हुए लिखा ‘बस 3 दिन बाकी है जज्बा की पहली झलक के लिए।

ऐश्वर्या के अलावा इस फिल्म में इरफान खान, शबाना आजमी और अनुपम खेर जैसे सितारे मुख्य भूमिका में है। एश्वर्या 20 मई को भी रेड कारपेट पर चलेंगी और 21 मई को पति अभिषेक बच्चन के साथ वार्षिक एमफार चैरिटी गाला में शिरकत करेंगी। वह एक दशक से ज्यादा समय से कान उत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उनके अलावा सोनम कपूर और कैटरीना भी कान उत्सव में शिरकत करेंगी।

 

Trending news