Advertisement
trendingNow12616774

क्या सैफ पर हमला करने में शामिल थे एक से ज्यादा लोग? फॉरेंसिक लैब में भेजे गए एक्टर और आरोपी के कपड़े

Saif Ali Khan Attack News: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने जांच का दायरा बढ़ाया है. इसके साथ ही आईओ ने सैफ का ब्लड सैंपल और उनके कपड़ों को अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है.

क्या सैफ पर हमला करने में शामिल थे एक से ज्यादा लोग? फॉरेंसिक लैब में भेजे गए एक्टर और आरोपी के कपड़े

बॉलीवुड एक्टर और नवाब सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले की जांच में मुंबई पुलिस दिन रात एक किए है. केस के ताजा डेवलपमेंट की बात करें तो सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर अब पुलिस को लग रहा है कि उस वारदात में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं. मुंबई पुलिस को संदेह है कि अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमले की वारदात में पकड़े गए आरोपी शहजाद के कुछ और साथी उसके किसी और रूप में मददगार हो सकते हैं.

अब तक की जांच में क्या निकला?

इस मामले में 30 वर्षीय एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने अपराध में और लोगों की संलिप्तता के संदेह का हवाला देते हुए गिरफ्तार आरोपी की हिरासत का अनुरोध किया था. उन्होंने कहा कि पुलिस ने 16 जनवरी को बांद्रा में अभिनेता के घर पर हुए हमले के बाद खान और उनके कर्मचारियों के रक्त के नमूने व कपड़े एकत्र किए और उन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

मुंबई टू ठाणे की मिस्ट्री

पुलिस ने हमले के आरोप में 19 जनवरी को पड़ोसी ठाणे शहर से बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फाकिर उर्फ ​​विजय दास को गिरफ्तार किया था. शुक्रवार को एक अदालत ने शरीफुल की पुलिस हिरासत 29 जनवरी तक बढ़ा दी. अधिकारी ने कहा कि आरोपी जांच टीम के साथ सहयोग नहीं कर रहा और उसने अभी तक यह नहीं बताया है कि उसने अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू कहां से खरीदा था.

कपड़े फॉरेंसिक लैब फेजे गए

उन्होंने कहा कि अभिनेता और आरोपी के खून के नमूने व कपड़े एफएसएल को भेजे गए हैं, ताकि ये पता लगाया जा सके कि आरोपी के कपड़ों पर लगा खून खान का था या नहीं. उन्होंने कहा कि खान के अपार्टमेंट से एकत्र किए गए फिंगरप्रिंट आरोपी के फिंगरप्रिंट से मेल खाते हैं.

ये भी पढ़ें- सैफ अली खान पर हुए हमले में नया मोड़, अब फॉरेंसिक लैब में भेजे जाएंगे एक्टर और आरोपी के कपड़े

शुक्रवार को सैफ अली खान ने मुंबई पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया. जिसमें उन्होंने कहा कि आरोपी ने उनसे एक करोड़ रुपये की मांग करते हुए उनकी हाउस हेल्पर मेड पर हमला किया. जब उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की, तो हमलावर ने उन पर अचानक कई बार चाकू से वार किए और फरार हो गया. 54 साल के सैफ अली खान को पिछले हफ्ते हुए हमले में घायल होने के बाद लीलावती अस्पताल में इमरजेंसी में एक सर्जरी करानी पड़ी थी.  (इनपुट: भाषा)

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर पत्रकारिता जगत में 21 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं. देश-दुनिया की ख़बरों को आसान भाषा में बताने में महारत रखने वाले श्वेतांक को राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय खबरों की गहरी समझ है...और पढ़ें

TAGS

Trending news