Advertisement
trendingNow1533773

सैफ अली खान और करीना के साथ बैठकर तैमूर देखते हैं यह टीवी शो

जी न्यूज से हुई खास बातचीत में करीना कपूर ने कहा कि डीआईडी वह कई सालों से देखती आ रही हैं और घर में उनका परिवार यानी कि सैफ, तैमूर और वह खुद एक साथ बैठकर इस शो को देखती हैं. 

डीआईडी देशभर के उम्दा टैलेंट को लेकर दर्शकों के बीच पूरे नए कलेवर में लौट रहा है.
डीआईडी देशभर के उम्दा टैलेंट को लेकर दर्शकों के बीच पूरे नए कलेवर में लौट रहा है.

मुंबई: सलमान खान की फिल्म 'भारत' के पहले 'डांस रियलिटी शो (डीआईडी)' में इस बार बहुत कुछ खास है और सबसे खास है करीना कपूर. टीवी इंडस्ट्री में करीना का डेब्यू जी टीवी के शो डांस इंडिया डांस के साथ हो रहा है. करीना बेहद खुश है और साथ ही एक्साइटेड भी, क्योंकि अब तक स्टेज पर फिल्मों में परफॉर्मेंस करना और जज की कुर्सी पर बैठ कमेंट करना? उनके लिए बिलकुल अलग अनुभव होगा. शो के प्रति उनका प्यार इसी बात से जाहिर हो जाता है कि उन्होंने डीआईडी से ही अपना टीवी डेब्यू किया है और भी क्या खास है आइए आपको बताते हैं.

fallback

एक साथ बैठकर देखते हैं डीआईडी
जी न्यूज से हुई खास बातचीत में करीना कपूर ने कहा कि डीआईडी वह कई सालों से देखती आ रही हैं और घर में उनका परिवार यानी कि सैफ, तैमूर और वह खुद एक साथ बैठकर इस शो को देखती हैं. करीना कपूर का यह मानना है कि यह शो मैंगो पीपल यानी कि आम आदमी का शो है. हर कोई इसे रिलेट करता है, लेकिन जज की कुर्सी पर बैठना एक अलग अनुभव है. करीना का मानना है कि वह कंटेस्टेंट्स को प्वाइंट्स उनके एक्सप्रेशंस के आधार पर देंगी. रही बात टीवी डेब्यू की तो करीना का यह कहना है कि वह टीवी अब छोटा माध्यम नहीं है, सारे बड़े सितारे छोटे पर्दे पर साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आ रहे हैं. सैफ का उदाहरण देते हुए करीना कहती हैं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी एक्ट्रेस को काफी पहचान मिल रहा है और फैंस का प्यार भी..

Add Zee News as a Preferred Source

काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं करीना
करीना कपूर काफी ज्यादा एक्साइटेड इसलिए भी हैं क्योंकि शो में उनके अलावा रफ्तार और बॉस्को भी जज करेंगे. बॉस्को ने कई फिल्मों में करीना को कोरियोग्राफ किया है. शो के बीच बीच में भी इनकी परफॉर्मेंस का तड़का लगता रहेगा. वहीं रफ्तार का यह मानना है कि करीना कपूर के आने से शो में रॉयल्टी आ गई है और जाहिर सी बात है करीना के फैंस अब इस शो से उनसे जुड़ सकेंगे. डीआईडी का नया सीजन जल्द ही जी टीवी पर प्रसारित हो रहा है. डीआईडी देशभर के उम्दा टैलेंट को लेकर दर्शकों के बीच पूरे नए कलेवर में लौट रहा है. 120 कैमरा के सेटअप के साथ करीना कपूर की उपस्थिति ने शो में चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news