सलमान खान अब नहीं रहेंगे बैचलर, 2016 के अंत तक कर लेंगे शादी?
Advertisement

सलमान खान अब नहीं रहेंगे बैचलर, 2016 के अंत तक कर लेंगे शादी?

अभिनेता सलमान खान की शादी को लेकर अक्सर अटकलें लगती रहती हैं। खुद सलमान अपनी शादी की बात खारिज करते आए हैं। हालांकि, उनका नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों से जुड़ चुका है लेकिन ताजा चर्चाओं पर अगर यकीं करें तो सलमान 2016 के अंत शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

सलमान खान अब नहीं रहेंगे बैचलर, 2016 के अंत तक कर लेंगे शादी?

नई दिल्ली : अभिनेता सलमान खान की शादी को लेकर अक्सर अटकलें लगती रहती हैं। खुद सलमान अपनी शादी की बात खारिज करते आए हैं। हालांकि, उनका नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों से जुड़ चुका है लेकिन ताजा चर्चाओं पर अगर यकीं करें तो सलमान 2016 के अंत शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

बॉलीवुड के अंग्रेजी बेवसाइट ने मुंबई मिरर के एक ब्लाइंड आइटम के हवाले से लिखा है। इस वेबसाइट ने लिखा है की बॉलीवुड के दबंग खान इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सलमान खान लिए इस खबर में सिंगल सुपरस्टार और लूलिया वंतूर के लिए ‘विदेशी गर्लफ्रैंड’ का इस्तेमाल किया है। 

सलमान खान का नाम आये दिन किसी न किसी सेलेब्रिटी के साथ जुड़ता रहा है। संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ ऐसे नाम हैं जिनसे सलमान खान के रोमांस की बात कही जा चुकी है। इस बार सलमान का नाम जुड़ा हैं लूलिया वंतूर के साथ। खबरों की माने तो सलामन खान की मां अब बीमार रहने लगी हैं इस लिए इच्छा है की सलमान की शादी हो।

वहीं सलमान खान की शादी को लेकर उनके फैंस भी काफी समय से इतंजार कर रहे हैं। सलमान का बैचलर होना भी उनकी पर्सनेलिटी का एक खास हिस्सा है। लेकिन अब इन सभी अटकलों में से अब यह सुनने में आ रहा है कि सलमान खान की यह विदेशी गर्लफ्रेंड जल्द ही बालीवुड इंडस्ट्री की सबसे पावरफुल महिला बनने जा रही हैं।

Trending news