Advertisement
trendingNow1492845

संजय दत्त बेटी के साथ इमोशनल फोटो शेयर करके हुए ट्रोल, लोग बोले, 'शर्म करो'

संजय दत्त ने छोटी बेटी इकरा के साथ तस्वीर शेयर की तो लोगों ने याद दिलाया कि आपकी एक बेटी और है त्रिशाला...

इस फोटो पर हुआ बवाल, फोटो साभार: Instagram@duttsanjay
इस फोटो पर हुआ बवाल, फोटो साभार: Instagram@duttsanjay

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर पर्सन संजू बाबा यानी संजय दत्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं. संजय दत्त की निजी जिंदगी कभी उनके गुस्से के चलते तो कभी उनके परिवार के चलते सुर्खियों में छाई रहती है. लेकिन इस बार तो संजू बाबा ने भी नहीं सोचा होगा कि वह अपनी छोटी बिटिया के साथ इमोशनल फोटो डालने पर भी सवालों में घिर जाएंगे. जी हां अपनी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर डालने के बाद से संजू बाबा ट्रोल हो गए. जानिए तस्वीर में ऐसा क्या गलत था... 

हाल ही में संजय दत्त ने अपनी बेटी इकरा के साथ एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक खास मैसेज भी दिया है. लेकिन उनके फॉलोअर्स को संजू बाबा का यह पोस्ट काफी हर्ट कर गया. जबकि पहली नजर में इस तस्वीर में कोई खराबी नजर नहीं आती क्योंकि यहां संजय दत्त फोटो में एक प्रोटेक्टिव और सेंसटिव पिता नजर आ रहे हैं. 

fallback
इस फोटो पर हुआ बवाल, फोटो साभार: Instagram@duttsanjay

Add Zee News as a Preferred Source

इस फोटो की बात करें तो इसमें संजय दत्त की गोद में उनकी बेटी इकरा हैं. इकरा को संजू बाबा कडल करते हुए और उसके माथे पर चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं. इकारा भी पापा की गोद में काफी क्यूट नजर आ रही हैं. यहां संजय दत्त ने नेशनल गर्ल चाइल्ड डे विश करते हुए लिखा, 'मेरी बेटी मेरा खजाना है.. मैं प्रार्थना करता हूं कि हर बेटी को वो प्यार और केयर मिले जिसकी वो हकदार है'. 

fallback
त्रिशाला दत्त, फोटो साभार: Instagram@trishaladutt

संजय दत्त की यह बात फैंस को नागवार गुजरी. क्योंकि संजू बाबा ने तस्वीर सिर्फ अपनी छोटी बेटी इकरा के साथ शेयर की है और इस मौके पर वह बड़ी बेटी त्रिशाला को भूल गए. न तो संजय ने त्रिशाला के साथ फोटो शेयर की न ही मैसेज में उसका कोई जिक्र किया. फिर क्या था लोग संजय दत्त को याद दिलाने लगे कि उनकी एक और बेटी है और साथ ही उनपर अपनी दोनों बेटियों के बीच भेदभाव के भी आरोप लगाए.

fallback
त्रिशाला दत्त, इकरा दत्त और संजय दत्त, फोटो साभार: Instagram@trishaladutt

संजू बाबा पर नाराजगी जताते हुए एक यूजर ने लिखा, आप शायद भूल गए हैं कि आपकी दो बेटियां हैं. इसके बाद एक यूजर ने लिखा, 'त्रिशाला दत्त के बारे में क्या कहना है, वो आपकी बड़ी बेटी है? मैं कोई नेगेटिविटी नहीं फैला रही हूं, लेकिन जैसे कि मैं भी एक बड़ी बेटी हूं इसलिए ये सवाल पूछ रही हूं. 

fallback
त्रिशाला दत्त और संजय दत्त का परिवार, फोटो साभार: Instagram@trishaladutt

गौरतलब है कि संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं. लंबे अरसे से त्रिशाला भारत में नहीं बल्कि अमेरिका में अपने नाना-नानी के साथ रहती हैं. त्रिशाला और संजय दत्त की कई तस्वीरें उनकी सोशल मीडिया वॉल पर नजर आती रहती हैं. अपनी सौतेली मां मान्यता दत्त से भी उनके रिश्ते काफी अच्छे हैं.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news