पूनम पांडे के साथ शक्ति कपूर के बोल्ड सीन हुए थे VIRAL, कास्टिंग काउच में आया था नाम
Advertisement

पूनम पांडे के साथ शक्ति कपूर के बोल्ड सीन हुए थे VIRAL, कास्टिंग काउच में आया था नाम

शक्ति कपूर का नाम बदलने के पीछे भी एक फिल्मी कहानी है. दरअसल जब शक्ति कपूर को अपनी पहली फिल्म 'रॉकी' का ऑफर मिला तो सुनील दत्त ने उन्हें विलेन का रोल दिया. 

शक्ति कपूर (फाइल फोटो: Instagram)

नई दिल्ली: बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से विलेन का खिताब पाने वाले एक्टर शक्ति कपूर को उनकी कॉमिक टाइमिंग के लिए भी जाना जाता है. फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखने वाले शक्ति कपूर आज अपना 67वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उम्र में लोग फिल्मों में बाप-दादा का रोल प्ले करने लगते हैं, उस उम्र में शक्ति कपूर ने सोशल मीडिया सेंसेशन पूनम पांडे के साथ बोल्ड फिल्म करके सबको चौंका दिया. इस फिल्म के बाद शक्ति कपूर पर #MeToo के घेरे में भी आ थे लेकिन एक्ट्रेस ने एक्टर के बारे में खुलकर कुछ भी बोलने से मना कर दिया था. बता दें कि कई साल पहले भी शक्ति कपूर पर कास्टिंग काउच के आरोप लगे थे. 

3 सितंबर 1952 में जन्में शक्ति कपूर का असली नाम नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है. शक्ति कपूर का नाम बदलने के पीछे भी एक फिल्मी कहानी है. दरअसल जब शक्ति कपूर को अपनी पहली फिल्म 'रॉकी' का ऑफर मिला तो सुनील दत्त ने उन्हें विलेन का रोल दिया. विलेन का रोल और असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर एक्टर को कुछ जमा नहीं और उन्होंने अपना नाम बदलकर शक्ति कपूर रख लिया. 

VIRAL VIDEO: 'DID' में करिश्मा ने किया जबरदस्त डांस, शक्ति कपूर ने भी लगाए ठुमके 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy Birthday Baapu! You are my heart. I love you  @shaktikapoor

A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

बता दें कि शक्ति कपूर ने अपने लंबे करियर में लगभग 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. दिल्ली के मशहूर किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद शक्ति कपूर ने मुंबई की तरफ रूख किया. 1980 में आई फिल्म 'कुबार्नी' से शक्ति कपूर की किस्मत का सितारा बुलंद हुआ. इसके बाद 1981 में आई फिल्म 'रॉकी' ने शक्ति कपूर को बॉलीवुड का फेवरेट विलेन बना दिया. इस फिल्म का लोकप्रिय गीत 'आ देखे जरा किसमें कितना है दम' आज भी डांस नंबर का हिट सॉन्ग है. 

बॉलीवुड की और भी खबरें पढ़ें

 

Trending news