तैमूर की पब्लिसिटी से खुश हुई दादी 'शर्मिला टैगोर', कही ये बात...
Advertisement

तैमूर की पब्लिसिटी से खुश हुई दादी 'शर्मिला टैगोर', कही ये बात...

तैमूर की दादी शर्मिला टैगोर ने कहा- कि उनसे भी ज्यादा तैमूर फेमस है.

शर्मिला टैगोर और तैमूर अली खान

नई दिल्ली : सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर खान कभी अपनी क्यूटनेस तो कभी अपनी क्लासमेट के लिए सुर्खियों में रहते हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन तैमूर के फोटोज शेयर होती रहती है. जिस के कारण वह करीना और सैफ दोनों के फैन्स के दिलों पर छाए रहते हैं. इसके साथ ही तैमूर फिल्म इंडस्ट्री में भी अभी से सेलिब्रिटी के चहेते बने हुए है. एक्टर और एक्ट्रेसेस का यह मानना है कि तैमूर के फैन्स उनसे कहीं कम हैं. सारा बॉलीवुड जब इस बात को मान चुका है तब, उनकी दादी और एक जमाने में मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर ने उनकी क्यूटनेस और पब्लिसिटी पर सबके सामने कुछ कहा है. 

एक कार्यक्रम के दौरान शर्मिला टैगोर ने कहा, कि उनका पोता तैमूर अली खान उनसे ज्यादा फेमस है. फेमस होने की वजह खुद को बताया है. वह पश्चिम बंगाल सरकार और कोलकाता पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंची थी. यह कार्यक्रम सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया था. 

तैमूर से जुड़े सवाल पूछने पर शर्मिला ने मीडिया को जवाब देते हुए कहा, कि तैमूर क्यूटनेस और नटखट पन के कारण स्टार बन गया है. स्कूल जाने से पहले ही तैमूर अपनी दोस्त के साथ मस्ती करते हुए नजर आए थे. 

Trending news