Cannes 2018 से सोनम कपूर का फर्स्ट Look, तस्वीरें देखते रह जाएंगे आप
Advertisement

Cannes 2018 से सोनम कपूर का फर्स्ट Look, तस्वीरें देखते रह जाएंगे आप

कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी सोनम कपूर की एंट्री का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था और आखिरकार सोनम कपूर ने अपनी पहली तस्वीर शेयर की. 

सोनम कपूर 2011 से लगातार कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रही हैं.

नई दिल्ली: सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशन क्वीन हैं. वो किसी भी अवार्ड शो या इवेंट में जाती हैं तो लोगों की नजरें बस उनपर टिक जाती हैं. कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी सोनम कपूर की एंट्री का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था और आखिरकार सोनम कपूर ने अपनी पहली तस्वीर शेयर की.

  1. सोनम कपूर ने शेयर किया कान्स 2018 का पहला लुक
  2. ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में बेहद ग्लैमरस  लग रही हैं सोनम कपूर
  3. आनंद आहूजा ने सोनम कपूर को किया विश

सोनम कपूर पोल्का डॉट्स में नजर आई हैं.मीडिया से बातचीत के लिए सोनम कपूर में बहुत ही सिंपल तरीके से नजर आईं लेकिन वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं.शादी के बाद सोनम कपूर के फैन्स उन्हें कान्स में देखने के लिए बेताब थे और अब उनके इस लुक को भी काफी पसंद किया जा रहा है. 

 

पहले ऐसा कहा जा रहा था कि सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ कान्स में नजर आएंगी. लेकिन सोनम कपूर कान्स अकेले ही पहुंची हैं. उनके पति आनंद आहूजा ने एक पोस्ट पोस्ट कर लिखा कि वो सोनम कपूर को मिस कर रहे हैं और सोनम के लिए काफी गौरवान्वित भी हैं. 

 

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की और लिखा कि वो आनंद को मिस कर रही हैं. आज सोनमकपूर कान्स में रेड कार्पेट पर नजर आएंगी और वाकई ये देखना दिलचस्प होगा कि दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्य राय के बाद सोनम कपूर कैसे अपने लुक्स से दिल जीतने में कामयाब होती हैं. 

 

 

A post shared by Post_Repost (@post__repost_) on

 

सोनम कपूर 2011 से लगातार कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रही हैं और हर साल उनके रेड कार्पेट लुक का इंतजार किया जाता है. इस साल ये खास इसलिए है क्योंकि 8 मई को सोनम कपूर अपने आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं. इसलिए उनके फैन्स काफी एक्साइटेड हैं कि इस साल शादी के तुरंत बाद वो किस लुक में नजर आएंगी. 

 

 

Hand in Hand. #everydayphenomenal #sonamkapoor #anandahuja

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja  (@sonamkapoorfan) on

इसके पहले भी सोनम कपूर दिल्ली एयरपोर्ट पर अपने पति आनंद आहूजा के साथ कुछ इस अंदाज में नजर आईं थी. हरी साड़ी में सोनम कपूर और आनंद आहूजा दोनों ही काफी अच्छे लग रहे थे. दोनों की यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई. 

 

Trending news