Advertisement
trendingNow1546111

शर्टलेस दोस्तों के साथ तस्वीर पर ट्रोल हुईं सुहाना खान, लोग दे रहे संस्कार का ज्ञान!

शाहरुख खान की बेटी सुहाना के साथ. जिनकी दोस्तों के साथ एक तस्वीर सामने आते ही वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं... 

दोस्तों के साथ सुहाना खान, फोटो साभार: instagram@suhanakha2
दोस्तों के साथ सुहाना खान, फोटो साभार: instagram@suhanakha2

नई दिल्ली: सोशल मीडिया के दौर में सभी की लाइफ का हर मूमेंट सबके सामने होता है, यह बात बॉलीवुड के स्टार किड्स पर खास तौर पर साबित होती है. लोग सिर्फ स्टार किड्स को फॉलो ही नहीं करते बल्कि उनकी हर हरकत पर कड़ी निगरानी भी रखते हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें संस्कार की क्लास भी दे देते हैं. कुछ ऐसा ही हो रहा है शाहरुख खान की बेटी सुहाना के साथ. जिनकी दोस्तों के साथ एक तस्वीर सामने आते ही वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं. 

जी हां! आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियोज के चलते सुहाना खान सुर्खियों में रहती हैं वहीं अब वह अपने दोस्तों के साथ आई फोटो के कारण चर्चा का विषय बन गई हैं. इतना ही नहीं उनके शर्टलेस दोस्तों के साथ सुहाना खान की फोटो के वजह से वह खूब ट्रोल भी हो रही हैं. अब इस तस्वीर को देखने के बाद से लोग सुहाना को भारतीय संस्कृति की बर्बादी का श्रेय दे रहे हैं. तो कोई उन्हें पिता की कमाई पर मौज उड़ाने वाला बोलकर ट्रोल कर रहा है. देखिए यह तस्वीर...

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Love you 3000 bebe #suhanakhan

Add Zee News as a Preferred Source

A post shared by suhana khan ( READ BIO PLS) (@suhanakha2) on

सुहाना के फैन पेज से इन दो तस्वीरों को शेयर किया गया है. जिसके बाद से लगातार नेगेटिव कमेंट्स इन तस्वीरों पर देखे जा सकते हैं, हद तो यह है कि लोगों ने सुहाना की वर्जेनिटी पर भी सवाल करते हुए शर्म नहीं की. तो वहीं कुछ लोग सुहाना की पर्सनल लाइफ को उनके अंदाज से जीने के पक्ष में भी नजर आए. 

fallback

बता दें कि हाल ही में सुहाना ने अपने फ्रेंड के एक कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए इस फिल्म को शूट किया है. सुहाना के एक्सप्रेशन देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. सुहाना 22 मई को 19 साल की हो गई हैं. इसी के साथ सुहाना के बॉलीवुड में डेब्यू की खबरें भी तेज हो रही हैं. खबरों की मानें तो सुहाना को करण जौहर फिल्मी दुनिया में एंट्री करा सकते हैं. वहीं शाहरुख चाहते हैं कि सुहाना अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में जानी जाएं. 

बॉलीवुड की और भी खबरें यहां पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news