सनी लियोनी के इस काम से आप भी गर्व महसूस करेंगे
Advertisement

सनी लियोनी के इस काम से आप भी गर्व महसूस करेंगे

अभिनेत्रियों द्वारा गीत को अपनी आवाज देना कोई नई बात नहीं है। आलिया भट्ट, शद्धा कपूर, श्रुति हसन समेत कई अभिनेत्रियों ने गीतों को अपनी आवाज दी है और इसी क्रम में एक नया जुड़ने जा रहा है, वह है सनी लियोनी का। सनी लियोनी हैदराबाद में प्रो. कबड्डी लीग कारवां में राष्ट्रगान गाती नजर आएंगी।    

सनी लियोनी के इस काम से आप भी गर्व महसूस करेंगे

मुंबई : अभिनेत्रियों द्वारा गीत को अपनी आवाज देना कोई नई बात नहीं है। आलिया भट्ट, शद्धा कपूर, श्रुति हसन समेत कई अभिनेत्रियों ने गीतों को अपनी आवाज दी है और इसी क्रम में एक नया जुड़ने जा रहा है, वह है सनी लियोनी का। सनी लियोनी हैदराबाद में प्रो. कबड्डी लीग कारवां में राष्ट्रगान गाती नजर आएंगी।    

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस कार्यक्रम में सनी लियोनी के अलावा अभिनेता राणा दग्गुबती भी राष्ट्रगान गाते दिखाई देंगे। राणा प्रो. कबड्डी लीग के ब्रॉन्ड अम्बेसडर हैं। 

सनी लियोनी ने इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी ट्विटर पर दी है।  

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सनी ने इस कार्यक्रम के लिए कोई पैसे नहीं लिए हैं। अभिनेत्री का कहना कि वह उन चीजों के लिए कोई शुल्क नहीं लेती जिसमें खेल के प्रमोशन की बात हो।

Trending news