Advertisement
trendingNow1489481

VIDEO: विक्की कौशल के बाद सुशांत सिंह राजपूत बने फौजी, सामने आया 'राइफलमैन' का टीजर

आर्मी डे के मौके पर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फैंस को यह खास दिया तौहफा

सुशांत सिंह राजपूत की 'सोन चिड़िया' भी रिलीज होने वाली है, फोटो साभार: INSTAGRAM@ sushantsinghrajput
सुशांत सिंह राजपूत की 'सोन चिड़िया' भी रिलीज होने वाली है, फोटो साभार: INSTAGRAM@ sushantsinghrajput

नई दिल्ली: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' की धूम मची हुई है. इसी बीच एक बॉलीवुड का एक और फौजी सबसे सामने आ चुका है. मंगलवार की रात सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी अगली फिल्म 'राइफलमैन' का टीजर लॉन्च किया. अचानक से इस टीजर को लॉन्च करके सुशांत ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है. 

जी हां अब एक्टर सुशांत सिंह राजपूत एक ओर 'सोन चिड़िया' में डाकू तो राइफलमैन में आर्मीमेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं. हाल में सुशांत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अगली फिल्म के बारे में खबर फैन्स के साथ शेयर की है. बता दें कि कुछ ही दिन पहले सुशांत ने एक साथ 12 फिल्मों के मिलने की जानकारी देकर भी सुर्खियां बटोरी थीं.

fallback
सुशांत सिंह राजपूत ने पोस्टर भी शेयर किया, फोटो साभार: INSTAGRAM@ sushantsinghrajput

Add Zee News as a Preferred Source

सुशांत ने बताया है कि उनकी अगली फिल्म का नाम 'रायफलमैन' है। इस फिल्म में वह राइफलमैन की ही भूमिका निभा रहे हैं. सोशल मीडिया की इस पोस्ट में सुशांत ने फिल्म की घोषणा करने के साथ ही आर्मी डे पर 'राइफलमैन' का टीजर भी शेयर किया है. पोस्ट के साथ सुशांत ने लिखा, 'तेजी से बढ़ता दुश्मन. बचाने के लिए एक बॉर्डर. एक बहादुर. आर्मी डे पर अपनी अगली फिल्म 'राइफलमैन' की घोषणा करते हुए उत्साहित हूं.' देखिए यह टीजर... 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

An advancing enemy  A border to protect. One Braveheart. pooja ent

A post shared by Sushant Singh Rajput on

इस टीजर को देखकर साफ नजर आ रहा है कि यह फिल्म भी देशभक्ति से भरपूर है. हालांकि टीजर बहुत छोटा है इसमें किसी का चेहरा भी नजर नहीं आया लेकिन बॉर्डर पर चल रही बमबारी और गोलीबारी से साफ जाहिर हो रहा है कि यह फिल्म भी भारत-पाक के बीच आए दिन होने वाले हमलों और बचाव की कहानी को जाहिर करेगी. 

सुशांत ने ली है ट्रेनिंग 
इस टीजर को रिलीज करने के एक दिन पहले ही सुशांत ने अपनी वॉल एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें सुशांत भारतीय सैनिकों के साथ ट्रेनिंग लेते नजर आ रहे हैं. मतलब साफ है कि इस फिल्म की तैयारी के लिए सुशांत अपनी कमर कस चुके हैं. यहां तक की आर्मी की कठिन ट्रेनिंग शुरू भी कर चुके हैं. देखिए यह वीडियो...

बता दें कि इस समय सुशांत अपनी आगामी फिल्म 'सोन चिड़िया' के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर, रणवीर शौरी, मनोज बाजपेयी और आशुतोष राणा मुख्य भूमिकाओं में हैं. इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत अपनी पिछली फिल्म 'केदारनाथ' में सारा अली खान के साथ नजर आए थे.  

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news