Advertisement
trendingNow1488336

कंगना रनौत के अलावा इस एक्ट्रेस की भी होगी 'मणिकर्णिका' में एंट्री, देखें PICS

उन्नति दावड़ा ने कहा, "ईमानदारी से कहूं, तो कंगना उन कारणों में से एक हैं, जिसके लिए मैंने फिल्म साइन की."

25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है फिल्म 'मणिकर्णिका' (फोटो साभारः इंस्टाग्राम, उन्नति दावड़ा)
25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है फिल्म 'मणिकर्णिका' (फोटो साभारः इंस्टाग्राम, उन्नति दावड़ा)

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस उन्नति दावड़ा का कहना है कि 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' में योद्धा का किरदार निभाने का फैसला उन्होंने फिल्म की मुख्य अभिनेत्री और निर्देशक कंगना रनौत की वजह से किया. उन्नति ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, "ईमानदारी से कहूं, तो कंगना उन कारणों में से एक हैं, जिसके लिए मैंने फिल्म साइन की. मैं बतौर अभिनेत्री उन्हें काफी पसंद करती हूं और हर फिल्म में वह जिस तरह से सभी किरदारों को प्रस्तुत करती हैं वह सराहनीय है. मैं उनके साथ स्क्रीन साझा करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं."

fallback
(फोटो साभारः इंस्टाग्राम, उन्नति दावड़ा)

उन्होंने कहा, "वह बहुत ही मेहनती हैं और वह क्या चाहती हैं और क्या नहीं उसको लेकर बहुत स्पष्ट हैं.. वह कमाल की हैं. अपने किरदार के प्रति उनकी ऊर्जा और उत्साह को देखते हुए मैं एक अभिनेत्री के तौर पर बड़ी हुई हूं." 

Add Zee News as a Preferred Source

fallback
(फोटो साभारः इंस्टाग्राम, उन्नति दावड़ा)

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए पूर्व सुंदरी ने कहा, "मैं खूंखार योद्धा मुंडार का किरदार निभा रही हूं, जो ज्यादा बात नहीं करती लेकिन एक दमदार उपस्थिति दर्ज कराती है. वह लक्ष्मीबाई की एक मजबूत सहयोगी है."

fallback
(फोटो साभारः इंस्टाग्राम, उन्नति दावड़ा)

निर्माता कमल जैन ने उन्हें इस किरदार की पेशकश की थी. उन्नति ने कहा, "फिल्म के लिए साइन करते वक्त उन्होंने मुझसे सिर्फ यही सवाल पूछा था कि क्या तुम घुड़सवारी कर लेती हो? मैंने कहा, हां. हालांकि मैं घुड़सवारी जानती हूं, लेकिन मुझे हमेशा डर लगता है क्योंकि मेरे सिर पर आठ से दस टांके हैं."

fallback
(फोटो साभारः इंस्टाग्राम, उन्नति दावड़ा)

उन्होंने कहा, "बचपन के दिनों के दौरान, जब मैं घुड़सवारी सीख रही थी तो मेरे साथ एक भयानक दुर्घटना घटी और उस वक्त मैंने आखिरी बार घुड़सवारी की थी. बता दें, फिल्म 'मणिकर्णिका' इसी महीने 25 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news