‘बेफिक्री’ में रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी वाणी कपूर
Advertisement

‘बेफिक्री’ में रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी वाणी कपूर

करीब सात साल बाद आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘बेफिक्री : दोज व्हू डेयर टू लव’ में रणवीर सिंह के साथ अभिनेत्री वाणी कपूर शीर्ष किरदार अदा करेंगी।

‘बेफिक्री’ में रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी वाणी कपूर

मुंबई : करीब सात साल बाद आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘बेफिक्री : दोज व्हू डेयर टू लव’ में रणवीर सिंह के साथ अभिनेत्री वाणी कपूर शीर्ष किरदार अदा करेंगी।

आदित्य ने गत 27 सितंबर को अपने पिता यश चोपड़ा के 83वें जन्मदिन पर एक विशेष नोट में फिल्म की घोषणा की थी।

27 वर्षीय वाणी ने 2013 में आई यशराज फिल्म्स की ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से फिल्मी कॅरियर की शुरूआत की थी लेकिन उसके बाद उन्हें दो साल तक इंतजार करना पड़ा और अब वह ‘बेफिक्री’ में काम करेंगी।

उत्साहित वाणी ने ट्विटर पर दो मिनट लंबा वीडियो डालकर अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की।

 

Trending news