Advertisement
trendingNow1486038

VIDEO: विक्की कौशल ने सलमान खान के सामने किया कैटरीना को प्रपोज, फिर हुआ ये...

जब विक्की कौशल ने बॉलीवुड 'दबंग' सलमान खान के सामने ही उनकी एक्स गर्लफ्रेंड से पूछा 'मुझसे शादी करोगी' तो मिला ऐसा जवाब...

VIDEO: विक्की कौशल ने सलमान खान के सामने किया कैटरीना को प्रपोज, फिर हुआ ये...

नई दिल्ली: कहते हैं कि बॉलीवुड में हर इंसान 'दबंग' यानी सलमान खान से पंगे लेने से बचता है. लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि सल्लू भाई के सामने ही एक नए एक्टर ने उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ को शादी के लिए प्रपोज कर डाला. वह हिम्मत दिखाना वाला एक्टर कोई और नहीं बल्कि विक्की कौशल है. विक्की की इस गुस्ताखी के बाद सलमान खान का रिएक्शन देखने लायक था. 

कैटरीना जो फिलहाल सलमान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' में को-एक्ट्रेस भी हैं ने एक इंटरव्यू में विक्की कौशल को अपना फेवरेट एक्टर बताया था. कुछ दिन पहले कैटरीना कैफ जब करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 6' में आई थी तो करण ने बॉलीवुड की नई जनरेशन में से उनके पसंदीदा हीरो के बारे में पूछा था. करण ने पूछा कि वो नई जनरेशन के किस कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं? इस सवाल के जवाब में अदाकारा ने विक्की कौशल का नाम लिया था. बस फिर क्या था, विक्की कौशल ने भी मौका देखकर चौका मार दिया. 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

दो दिन पहले एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान ऐसा मौका आया जिसमें विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का आमना सामना हुआ. इस समय पूरे बॉलीवुड फैंस में बेचैनी थी कि दोनों क्या बात करते हैं? विक्की कौशल ने मौके पर चौका मारते हुए कटरीना कैफ से पूछ डाला कि, ‘मुझे से शादी करोगी ?’ इसका जवाब देते हुए कटरीना कैफ ने कहा, ‘हिम्मत नहीं है.’...

fallback

लेकिन इससे भी खास बात तो यह है कि जब विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के बीच ये रोमांटिक बातें चल रही थी तो कैटरीना के एक्स सलमान खान भी सामने ही बैठे थे. आमतौर पर तो सलमान को ऐसी बात पर गुस्सा आ जाता है. लेकिन यहां सल्लू भाई ने चौंकाने वाला रिएक्शन दिया. वो अपनी बहन अर्पिता के कंधे पर सिर रखकर सो गए. लेकिन जब कैटरीना ने विक्की कौशल का प्रस्ताव ठुकरा दिया तो वो खुश हो गए. देखिए यह मजेदार वीडियो...

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

 . . . instabolly bollyinsta

A post shared by Bollywood725kbollylnsta on

बता दें सलमान खान और कैटरीना कैफ इन दिनों 'भारत' की शूटिंग में बिजी हैं. इसके डायरेक्टर अली अब्बास जफर हैं. फिल्म का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा शूट हो चुका है और अंतिम चरण की शूटिंग बाकी है. फिल्म 'भारत' इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी, जिसमें जैकी श्रॉफ, तब्बू, सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही भी दिखाई देंगी.

बॉलीवुड की और भी खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news