शादी के बाद पहली बार निक ने पोस्ट किया पहला VIDEO, देखिए प्रियंका की मस्ती
Advertisement

शादी के बाद पहली बार निक ने पोस्ट किया पहला VIDEO, देखिए प्रियंका की मस्ती

देखकर आप भी कह उठेंगे की प्रियंका अब भी छोटी बच्ची हैं

शादी के बाद पहली बार निक ने पोस्ट किया पहला VIDEO, देखिए प्रियंका की मस्ती

नई दिल्ली: हॉलीवुड स्टार निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा इस महीने की शुरुआत से ही सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस रॉयल वैडिंग से फुरसत पाते ही यह जोड़ा सिनेमा देखता नजर आ रहा है. जी हां शादी की रस्में पूरी होने के हफ्ते भर बाद निक ने पहली बार पत्नी प्रियंका के साथ एक वीडियो शेयर किया है. जिसे देखकर आप भी कह उठेंगे की प्रियंका अब भी छोटी बच्ची हैं.

और चीख पड़ी प्रियंका 
इस वीडियो में निक के साथ बैठकर प्रियंका कोई क्रिसमस की कहानी से जुडी फिल्म देख रही हैं. लेकिन प्रियंका इस वीडियो को देखते हुए एक दम छोटी बच्ची की तरह कभी उछल पड़ती हैं तो कभी चीख रही हैं. 

fallback

निक की शरारत
निक को प्रियंका की यह हरकतें देखकर चैन नहीं आया और उन्होंने भी प्रियंका के बचपने वाली हरकतों का यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपडेट कर दिया. प्रियंका इस बात से अंजान की उनका वीडियो बन रहा है लगातार उछलती कूदती नजर आ रही हैं. देखिए यह वीडियो...

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Her first time watching Elf. priyankachopra

A post shared by Nick Jonas nickjonas on

फैंस बोले सो क्यूट 
निक ने जैसे ही देर रात इस वीडियो को शेयर किया फैंस की ओर प्रियंका के लिए 'सो क्यूट' के कमेंट की बौछार होने लगी. इस वीडियो को देखकर कोई प्रियंका को छोटी बच्ची बोल रहा है तो कोई उनकी क्यूटनेस को नर्सरी चाइल्ड जैसे बता रहा है. 

कुछ भी हो वीडियो से एक बात तो साफ हो गई कि निक भले ही उम्र में प्रियंका से छोटे हों, लेकिन प्रियंका अब भी दिल से बच्ची हैं. निक ने उनकी शरारत को कैमरे में कैद करके प्रियंका और खुद के फैंस को बड़ा सा सरप्राइज दिया है. 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

 

 

Trending news