Advertisement
trendingNow1491348

एक बार फिर इंटरनेट पर छाया प्रिया प्रकाश का VIDEO, कुछ इस अंदाज में आईं नजर

प्रिया जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' से करने जा रही हैं और इसी फिल्म को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस रखा गया था. 

प्रिया प्रकाश वॉरियर अपनी पहली ही मलयालम फिल्‍म 'उरु उदार लव' के एक गाने से सुपरहिट हो गई थीं (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
प्रिया प्रकाश वॉरियर अपनी पहली ही मलयालम फिल्‍म 'उरु उदार लव' के एक गाने से सुपरहिट हो गई थीं (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

नई दिल्ली: पिछले साल वैलेंटाइन डे पर स्कूल ड्रेस में अपनी अदाएं बिखेरती एक शरारती लड़की ने कई को अपना दीवाना बना डाला था. यह वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि रातोंरात वह लड़की स्टार बन गई. जी हां हम बात कर रहे हैं मलयालम की खूबसूरत एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर की. प्रिया प्रकाश का वीडियो इतनी तेजी से वायरल होता है कि लोग उन्हें अब वायरल गर्ल से जानने गले हैं. कई वीडियो वायरल होने के बाद प्रिया का नाम काफी मशहूर हो चुका है. अब उनका एक और वीडियो सबके सामने आया है, जिसमें वह अपने पुराने अंदाज में नजर आईं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla) on

हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया वालों ने प्रिया से फिल्म 'ओरू अदार लव (Oru Adaar Love)' के उस सीन को करने को कहा, जिससे प्रिया दुनियाभर में पॉपुलर हो गई हैं. फिर क्या था प्रिया ने तुरंत अपने आंखों के साथ खेलना शुरू कर दिया और देखते ही देखते प्रिया का यह वीडियो भी वायरल हो गया. बता दें, प्रिया जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' से करने जा रही हैं और इसी फिल्म को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस रखा गया था. फिल्म के टीजर को रिलीज किया जा चुका है. इसका निर्देशन साउथ के जाने माने डायरेक्टर प्रशांत माम्बुली ने किया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें, इस फिल्म की शूटिंग का कुछ हिस्सा लंदन में शूट किया गया है. फिल्म में प्रिया के अलावा अभिनेता प्रियांशु चटर्जी लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म कब रिलीज हो रही है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. साल 2018 की शरुआत में एक वीडियो वायरल होने से रातोंरात इंटरनेट सनसनी बनी प्रिया प्रकाश वारियर साल 2019 में भी खबरों में बनी हुई हैं. गौरतलब है कि प्रिया प्रकाश वॉरियर अपनी पहली ही मलयालम फिल्‍म 'उरु उदार लव' के एक गाने से सुपरहिट हो गई थीं.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Pratik Shekhar

भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता के स्टूडेंट रहे प्रतीक शेखर पत्रकारिता की क्षेत्र में पिछले 7 सालों से सक्रिय हैं. डिजिटल मीडिया की दुनिया में शानदार कामो...और पढ़ें

TAGS

Trending news