37 साल की हुईं विद्या बालन, अस्पताल से मिली छुट्टी
Advertisement

37 साल की हुईं विद्या बालन, अस्पताल से मिली छुट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन शुक्रवार को 37 साल की हो गई हैं। पिछले दिनों उनकी एयरपोर्ट पर तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब वो सकुशल घर लौट आई हैं।

37 साल की हुईं विद्या बालन, अस्पताल से मिली छुट्टी

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन शुक्रवार को 37 साल की हो गई हैं। पिछले दिनों उनकी एयरपोर्ट पर तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब वो सकुशल घर लौट आई हैं।

विद्या ने गुरूवार को टि्वटर पर अपने फैंस से यह जानकारी साझा की। विद्या ने ट्वीट किया 'इन दुआओं के लिए शुक्रिया।' विद्या ने सभी को नए साल की बधाई भी दी। उन्होंने लिखा 'अपने जन्मदिन पर घर लौट आना बहुत अच्छा लग रहा है। आप सभी के प्रेम और दुआओं का धन्यवाद। सभी के लिए साल 2016 अच्छा रहे।'

विद्या ने अपने पति और प्रोड्यूसर सिद्धार्थ राय कपूर के साथ नए साल का जश्न विदेश में मनाने की योजना बनाई थी। मगर तबीयत खराब हो जाने के कारण एकाएक कार्यक्रम बदलना पड़ा। विद्या बालन ने पिछले दिनों ही थ्रिलर फिल्म की शूटिंग शुरू की है। इसमें वो अमिताभ बच्चन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म सुजॉय घोष बना रहे हैं। एक बार सुजॉय और विद्या की जोड़ी बड़े परदे पर नजर आएगी।

Trending news