Advertisement
trendingNow1563958

VIDEO: रिलीज होते ही छाया 'छिछोरे' का गाना 'फिकर नॉट', सुशांत और श्रद्धा का दिखा अलग अंदाज

टी-सीरीज द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 1,768,947 बार देखा जा चुका है.

फिल्म इसी साल 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है (फोटो साभारः वीडियो ग्रैब, यूट्यूब)
फिल्म इसी साल 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है (फोटो साभारः वीडियो ग्रैब, यूट्यूब)

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'छिछोरे' को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. इसी दौरान फिल्म एक गाना 'फिकर नॉट' रिलीज किया गया. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. गाने के इस वीडियो में फिल्म के सारे स्टार्स एक साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. इस गाने को आकाश अजीज, देव नेगी, अमित मिश्रा, अमिताभ भट्टाचार्य, श्रीराम चंद्र और अंतरा मिश्रा मिलकर गाया है. वहीं, संगीत प्रीतम और लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य का है. टी-सीरीज द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 1,768,947 बार देखा जा चुका है.

6 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
हाल ही में फ्रेंडशिप डे के मौके पर रिलीज किया गया फिल्म का ट्रेलर अब तक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस ट्रेलर को देखकर आपको अपने दोस्ती के दिन जरूर याद आ जाएंगे. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट भी हंसा-हंसा कर लोटपोट करने के लिए काफी है. फिल्म को 'दंगल' के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म इसी साल 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर के अलावा कॉमेडियन एक्टर वरुण शर्मा, नवीन शेट्‌टी, सहर्ष कुमार, ताहिर राज भसीन, तुषार पांडे और प्रतीक बब्बर भी अहम भूमिकाओं में हैं. बता दें कि फिल्म की कहानी एक इंजीनियरिंग के स्टूडेंट पर केंद्रित है जो पढ़ाई में कम और लड़कियों में ज्यादा ध्यान देता है. इसी किरदार के हिसाब से फिल्म का नाम 'छिछोरे' रखा गया है. बता दें, फिल्म को इंजीनियरिंग कॉलेज में शूट किया गया है. फिल्म में सुशांत, श्रद्धा और प्रतीक इन तीन स्टूडेंट्स के किरदार को निभाएंगे. जहां सुशांत लीड रोल में नजर आएंगे. वहीं प्रतीक बब्बर उनके दोस्त के किरदार में होंगे. यह फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियावाला द्वारा निर्मित होगी.

बॉलीवुड की और भी खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Pratik Shekhar

भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता के स्टूडेंट रहे प्रतीक शेखर पत्रकारिता की क्षेत्र में पिछले 7 सालों से सक्रिय हैं. डिजिटल मीडिया की दुनिया में शानदार कामो...और पढ़ें

TAGS

Trending news