देखें : मिनी-स्कर्ट वाली लड़की का वीडियो, मुंबई ने किया हैरान!

न्यूयार्क की लड़की की तरह मुंबई में एक लड़की तंग कपड़ों में कई घंटे व्यस्त बाजारों और सड़कों पर चली है। लड़की ने इस बात का रियलटी चेक किया है कि तंग कपड़ों में उसे देखकर पुरुष उस पर फब्तियां कसते हैं या नहीं। युवाओं की एक टीम ने पुरुषों की मानसिकता दिखाने के लिए इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया है।  

देखें : मिनी-स्कर्ट वाली लड़की का वीडियो, मुंबई ने किया हैरान!
Indie Tube Productions

ज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : न्यूयार्क की लड़की की तरह मुंबई में एक लड़की तंग कपड़ों में कई घंटे व्यस्त बाजारों और सड़कों पर चली है। लड़की ने इस बात का रियलटी चेक किया है कि तंग कपड़ों में उसे देखकर पुरुष उस पर फब्तियां कसते हैं या नहीं। युवाओं की एक टीम ने पुरुषों की मानसिकता दिखाने के लिए इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया है।

न्यूयार्क में गत दिनों एक 24 साल की लड़की करीब 10 घंटों तक शहर के अलग-अलग इलाकों पर धूमती रही और इस दौरान उस पर राह चलते लोगों ने फब्तियां कसीं और भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया। यहां तक कि वीडियो के वायरल होने पर लड़की को बलात्कार की धमकी भी मिलने लगी।

मुंबई में लड़की ने न्यूयार्क जैसी घटना को दोहराया। वह जानना चाहती थी कि मिनी-स्कर्ट में उसे देखकर मुंबई के लोग क्या प्रतिक्रिया देते हैं। लड़की मिनी-स्कर्ट पहनकर मुंबई की व्यस्त सड़कों और गलियों में गई लेकिन ऐसा करने में उसके साथ क्या हुआ यह जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

लड़की तंग कपड़ों में घंटों तक सड़कों पर टहलती रही लेकिन किसी ने उसे परेशान नहीं किया। किसी ने उसे छेड़ा नहीं और न ही फब्तियां कसीं। हालांकि, दो-एक जगहों पर लोगों ने उसे घूरा लेकिन उसे किसी ने रोक-टोका नहीं। कहीं पर भी लड़की के साथ भद्दा मजाक नहीं किया गया। यह पूरी तरह से हैरान करने वाला था। इस वीडियो के जरिए यह बताने की कोशिश की गई है कि अन्य शहरों की तुलना में मुंबई शहर महिलाओं के लिए सुरक्षित है। वीडियो के अंत में संदेश दिया गया है कि मुंबई शहर में महिलाओं को आदर मिलता है और उनके साथ अच्छा बर्ताव किया जाता है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.