विराट ने अनुष्का के साथ मनाया था RCB के जीत का जश्न! देखें, फोटो
Advertisement

विराट ने अनुष्का के साथ मनाया था RCB के जीत का जश्न! देखें, फोटो

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली और के बीच सबकुछ ठीक होता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का शर्मा ने हाल ही में कोहली के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का जश्न मनाया। मीडिया रिपोटों में कहा जा रहा है कि 14 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का जश्न मनाने के लिए अनुष्का और विराट एक जापानी रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंचे। 

विराट ने अनुष्का के साथ मनाया था RCB के जीत का जश्न! देखें, फोटो

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली और के बीच सबकुछ ठीक होता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का शर्मा ने हाल ही में कोहली के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का जश्न मनाया। मीडिया रिपोटों में कहा जा रहा है कि 14 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का जश्न मनाने के लिए अनुष्का और विराट एक जापानी रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंचे। 

यहां दोनों ने ही जापानी शेफ के साथ फोटो भी खिंचवाई। यह फोटो विराट कोहली फैन्स क्लब ने ट्विटर पर साझा की है। जिसमें कहा गया है कि अनुष्का और विराट ने बेंगलुरु के जापानी रेस्तरां में साथ डिनर किया। गौरतलब है कि इससे पहले मीडिया में अनुष्का और विराट के बीच मनमुटाव की खबरें जोरों पर थी। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी सार्वजनिक तौर पर अपने ब्रेकअप और मनमुटाव के बारे में कोई पुष्टि नहीं की थी। गौर हो कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद अनुष्का पर हो रहे कमेंट्स पर विराट ने ट्वीट के जरिए सख्त नाराजगी जाहिर की थी।
 

Trending news