...जब रेखा ने काला चश्मा पहनकर राज्यसभा में रखा कदम
Advertisement

...जब रेखा ने काला चश्मा पहनकर राज्यसभा में रखा कदम

अभिनेत्री रेखा मंगलवार को राज्यसभा में आईं और प्रश्नकाल के दौरान कुछ देर सदन में रहीं। रेखा आज बजट सत्र में संभवत: पहली बार उच्च सदन में आईं। वह मनोनीत सदस्यों की पंक्ति में अपनी निर्धारित सीट पर बैठी थीं।  उन्होंने क्रीम रंग की साडी और काला चश्मा पहन रखा था। सदन में आने के बाद रेखा गंभीरता से प्रश्नकाल की कार्यवाही को देखती रहीं। कुछ देर बाद उनके पास कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी आई। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई। कुछ मिनट के बाद वह रेणुका के साथ ही सदन से बाहर चली गयीं।

...जब रेखा ने काला चश्मा पहनकर राज्यसभा में रखा कदम

नई दिल्ली: अभिनेत्री रेखा मंगलवार को राज्यसभा में आईं और प्रश्नकाल के दौरान कुछ देर सदन में रहीं। रेखा आज बजट सत्र में संभवत: पहली बार उच्च सदन में आईं। वह मनोनीत सदस्यों की पंक्ति में अपनी निर्धारित सीट पर बैठी थीं।  उन्होंने क्रीम रंग की साडी और काला चश्मा पहन रखा था। सदन में आने के बाद रेखा गंभीरता से प्रश्नकाल की कार्यवाही को देखती रहीं। कुछ देर बाद उनके पास कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी आई। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई। कुछ मिनट के बाद वह रेणुका के साथ ही सदन से बाहर चली गयीं।

वर्तमान बजट सत्र के पहले दिन सचिन तेंदुलकर भी उच्च सदन में आए थे। गौरतलब है कि रेखा और सचिन को 2012 में उच्च सदन के लिए मनोनीत के लिए गया था।

Trending news