...जब सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्‍हा को खूब रुलाया
Advertisement

...जब सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्‍हा को खूब रुलाया

...जब सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्‍हा को खूब रुलाया

ज़ी मीडिया ब्‍यूरो

मुंबई : बीते दिनों सलमान खान की बहन अर्पिता का विवाह समारोह खासा सुर्खियों में रहा, लेकिन उसी दौरान कुछ ऐसी घटनाएं भी हुईं जो अब चर्चा में है।

अर्पिता की शादी में जहां सलमान के मजाक का निशाना कैट (कैटरीना कैफ) को बनना पड़ा, वहीं शादी के रिसेप्शन में गुस्से का सामना अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा को करना पड़ा। एक रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर अर्पिता की शादी के रिसेप्शन में सलमान ने गुस्से में सोनाक्षी से बहस की। जिसका नतीजा यह हुआ कि इस वाकये से सन्‍न सोनाक्षी वहीं पर रोने लगीं।

पार्टी के दौरान मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सोनाक्षी ने सलमान से बात करनी शुरू की और इसके बाद सलमान को अचानक गुस्सा आ गया। सलमान तेज आवाज में बोलने लगे, जो सोनाक्षी से सहन नहीं हुई और उसने वहीं पर रोना शुरू कर दिया। सोनाक्षी ने अपने आपको संभालने की कोशिश की, लेकिन सलमान का गुस्सा शांत ही नहीं हो रहा था। सलमान सोनाक्षी को तेज आवाज में कह रहे थे कि मैंने ऐसा कभी नहीं बोला।

सूत्रों के मुताबिक, अभिनेत्री डेजी शाह भी सलमान और सोनाक्षी का झगड़ा देखकर हैरान थीं। लेकिन तभी सलमान और सोनाक्षी के कॉमन फ्रैंड निर्माता अश्विनी यार्डी ने बीचबचाव करके दोनों को शांत किया। आपको बता दें, एक समय था, जब खान परिवार के हर कार्यक्रम में सोनाक्षी की मौजूदगी होती थी, लेकिन फिर इनके रिश्ते में तकरार बढ़ने लगी।

अरबाज खान ने अपनी अगली फिल्म डॉली की डोली के लिए सोनाक्षी से संपर्क किया था। लेकिन सोनाक्षी ने साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद यह रोल रोल सोनम कपूर के पास गया। जानकारी के अनुसार, सलमान ने अपनी फिल्म किक के लिए सोनाक्षी का नाम सुझाया था, लेकिन सोनाक्षी ने उसे भी न कर दिया, जिससे सलमान काफी नाराज हुए थे।

Trending news