पुरुष खुद अपने पैरों पर खड़े क्यों नहीं हो सकते: कंगना
Advertisement

पुरुष खुद अपने पैरों पर खड़े क्यों नहीं हो सकते: कंगना

ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कंगना ने पूछा कि विवादों से बचने के लिए उन्हें (ऋतिक) अपने पिता की जरूरत क्यों पड़ती है।

पुरुष खुद अपने पैरों पर खड़े क्यों नहीं हो सकते: कंगना

मुंबई: ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कंगना ने पूछा कि विवादों से बचने के लिए उन्हें (ऋतिक) अपने पिता की जरूरत क्यों पड़ती है।

उन्होंने कहा, ‘पुरुष खुद के लिए खड़े क्यों नहीं हो सकते। वह (ऋतिक) 43 वर्ष के हैं। मुझे यह समझ में नहीं आता कि उनके पिता को उनका बचाव करने के लिए आना पड़ता है।’ हाल ही में ऋतिक के पिता और फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब कोई उनके बेटे के बारे में झूठ फैला रहा होता है तो ऋतिक चुप रहना पसंद करते हैं। उनका संदर्भ कंगना और ऋतिक के बीच तकरार से था।

उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर ऋतिक सच्चाई के साथ सामने आना चाहें तो हर कोई चकित रह जाएगा। शुरुआत में जब पत्रकारों ने कंगना से इस पर टिप्पणी करने को कहा तो उनकी बहन रंगोली यह कहते हुए उनके बचाव में आ गईं कि इस सवाल को छोड़ा जा सकता है। हालांकि कंगना ने जवाब देना पसंद किया।

Trending news