पद्मश्री से सम्मानित मशहूर कुचिपुड़ी डांसर शोभा नायडू का निधन
Advertisement

पद्मश्री से सम्मानित मशहूर कुचिपुड़ी डांसर शोभा नायडू का निधन

एक गुरु के रूप में, उन्होंने भारत और विदेशों के कई छात्रों को प्रशिक्षित किया. अपनी नृत्‍य कला से उन्‍होंने देश ही नहीं विदेशों में भी सराहना पाई. नायडू ने अमेरिका के कई शहरों और ब्रिटेन समेत अन्‍य देशों में भी प्रस्‍तुतियां दीं. 

प्रसिद्ध नृत्‍यांगना शोभा नायडू (फाइल फोटो)

हैदराबाद: पद्मश्री समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित, कुचिपुड़ी की प्रसिद्ध नृत्‍यांगना शोभा नायडू (Sobha Naidu) का बुधवार को निधन हो गया. सूत्रों ने बताया है कि नायडू की उम्र 60 के करीब थी और उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. 

  1. मशहूर नृत्‍यांगना शोभा नायडू का निधन 
  2. निजी अस्‍पताल में चल रहा था इलाज 
  3. पद्मश्री समेत कई पुरस्कारों से थीं सम्मानित

शोभा नायडू ने बैले, विप्रनारायण, कल्याण श्रीनिवासम आदि की कोरियोग्राफी की और उनमें नृत्‍य तथा अभिनय किया. इनमें उन्‍होंने सत्यभामा, देववक्वी, पद्मावती, मोहिनी, साईं बाबा और देवी पार्वती जैसी विभिन्न भूमिकाएं निभाईं और खासी प्रशंसा पाई. 

एक गुरु के रूप में, उन्होंने भारत और विदेशों के कई छात्रों को प्रशिक्षित किया. अपनी नृत्‍य कला से उन्‍होंने देश ही नहीं विदेशों में भी सराहना पाई. नायडू ने अमेरिका के कई शहरों और ब्रिटेन समेत अन्‍य देशों में भी प्रस्‍तुतियां दीं. 

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: कल से चलेगी मेट्रो, लेकिन राज्यपाल की सिफारिश के बावजूद बंद रहेंगे धार्मिक स्थल

कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्‍हें पद्म श्री से सम्‍मानित किया गया था. इसके अलावा उन्हें आंध्र प्रदेश सरकार और कई प्रतिष्ठित संगठनों से भी कई पुरस्कार मिले.

तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री ने जताया शोक  
नायडू के निधन पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (K Chandrasekhar Rao) ने शोक जताया है. उन्‍होंने कहा कि उन्हें सत्यभामा और पद्मावती के रूप में प्रस्‍तुतियां देने के लिए हमेशा याद किया जाएगा. एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर मुख्‍यमंत्री ने उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

Trending news