हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में विलेन बन सकती है प्रियंका चोपड़ा
Advertisement

हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में विलेन बन सकती है प्रियंका चोपड़ा

जंगली बिल्ली के नाम से मशहूर बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में विलेन बनने को बेकरार हैं। हाल ही अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' से धमाल मचाने वाली प्रियंका अब अपना हॉलीवुड डेब्यू कर सकती है।

हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में विलेन बन सकती है प्रियंका चोपड़ा

लॉस एंजिलिस : जंगली बिल्ली के नाम से मशहूर बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में विलेन बनने को बेकरार हैं। हाल ही अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' से धमाल मचाने वाली प्रियंका अब अपना हॉलीवुड डेब्यू कर सकती है।

'90 के दशक की एक सीरीज पर आधारित है कहानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- 'प्रियंका ‘बेवॉच' फिल्म में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन के साथ काम करने के लिए बातचीत कर रही हैं। यह फिल्म उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म हो सकती है।' ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर' के अनुसार ‘बेवॉच' 1990 के दशक की एक सीरीज पर आधारित फिल्म है जिसका निर्देशन सेठ गॉर्डन कर रहे हैं।

क्वांटिको के लिये मिला था अवॉर्ड

क्वांटिको सीरीज के लिये उन्हें हाल में नई बेस्ट एक्टर वर्ग में पीपल च्वॉइस अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। 'बेवॉच' और 'क्वांटिको' की शूटिंग के समय के बीच टकराव को दूर करने के लिए काम किया जाना अभी बाकी है। यदि प्रियंका इस फिल्म में काम करने के लिए करार कर लेती हैं तो वह फिल्म की कहानी में विलेन की भूमिका निभाएंगी।

Trending news