Advertisement
trendingNow12596160

1,200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट में हाजिर हुए एल्विश यादव, सांपों की तस्करी का है मामला

बिग बॉस ओटीटी विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में पेश हुए. इससे पहले 23 दिसंबर को सुनवाई थी. वहीं, पुलिस ने चार्ज फ्रेम करने के लिए चार्ज शीट दाखिल की है.

 

1,200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट में हाजिर हुए एल्विश यादव, सांपों की तस्करी का है मामला

बिग बॉस ओटीटी विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में पेश हुए. एल्विश पर सांपों की तस्करी और उनके जहर को रेव पार्टी में सप्लाई करने के आरोप हैं. इस मामले में एक बार फिर कोर्ट में सुनवाई हुई.

इससे पहले 23 दिसंबर को सुनवाई थी. लेकिन, एल्विश यादव गौतमबुद्ध नगर न्यायालय नहीं पहुंचे थे. अब अदालत ने सुनवाई के लिए 6 फरवरी की अगली तारीख दी है. वहीं, पुलिस ने चार्ज फ्रेम करने के लिए चार्ज शीट दाखिल की है.

हो चुके गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार किया था. जिसमें अभी वह जमानत पर बाहर हैं. नोएडा के थाना सेक्टर-49 में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के पदाधिकारी गौरव गुप्ता ने एल्विश यादव और उसके साथियों पर सांपों के जहर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की
इस मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी. इससे पहले की सुनवाई में एल्विश यादव कोर्ट में पेश नहीं हुए थे. सांप और उसके जहर के इस्तेमाल के मामले में नोएडा पुलिस की तरफ से चार्जशीट जिला न्यायालय में दाखिल की गई थी. 

ED ने भी की जांच
1,200 पन्नों के आरोप पत्र में नोएडा पुलिस की तरफ से बताया गया कि एल्विश का जेल भेजे गए सपेरों से संपर्क था. वहीं, एल्विश यादव के मामले में ईडी भी जांच कर रही है. एल्विश यादव को पूछताछ के लिए कई बार ईडी ने राजधानी लखनऊ बुलाया था.

₹12800 करोड़ का मालिक है इस हसीना का पति, खुद ने नहीं की है 1 भी फिल्म, 49 की उम्र में भी सुहाना-सारा को करती है फेल

मुश्किलें बढ़ सकती हैं
वहीं, गाजियाबाद स्थित लैब से जल्द ही एल्विश के मोबाइल डेटा की रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके लिए नोएडा पुलिस पहले भी एक पत्र गाजियाबाद लैब को लिख चुकी हैय माना जा रहा है कि रिपोर्ट आने के बाद एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

एजेंसी: इनपुट

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news