Rahul Vaidya और Disha Parmar की मेहंदी में कुछ ऐसा रहा माहौल, देखिए UNSEEN तस्वीरें
Advertisement

Rahul Vaidya और Disha Parmar की मेहंदी में कुछ ऐसा रहा माहौल, देखिए UNSEEN तस्वीरें

राहुल वैद्य और दिशा परमार जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों की शादी से पहले के रस्मो-रिवाज शुरू हो गए हैं और अब फैंस को इंतजार है जब दोनों सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे.

दिशा परमार

नई दिल्ली: बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) का हिस्सा रहे प्लेबैक सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और रस्मो-रिवाज का सिलसिला लगातार जारी है. राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) की मेहंदी की रस्म की तस्वीरें सामने आ गई हैं और इस खास मौके को दोनों ही सेलेब्रिटी बहुत अच्छी तरह एन्जॉय कर रहे हैं.

  1. 16 जुलाई को है दिशा और राहुल की शादी
  2. मेहंदी की तस्वीरें और वीडियो हुए वायरल
  3. लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे दिशा-राहुल

राहुल-दिशा की शादी को लेकर एक्साइटेड हैं फैंस
राहुल वैद्य बिग बॉस (Bigg Boss) सीजन 14 (Bigg Boss 14) के फर्स्ट रनर अप रहे थे और जल्द ही वह रियलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 (Khatron Ke Khiladi) में नजर आएंगे. बात करें दोनों की शादी की तैयारियों की तो मेहंदी रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अलग-अलग फैन पेजों पर शेयर करना लोगों ने शुरू कर दिया है. लेकिन आपको हर जगह जाकर ये तस्वीरें ढूंढने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम ये पूरा कलेक्शन यहां पर आपके लिए लेकर आ गए हैं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RKV (@rahul_vaidyarkvfan)

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RKV (@rahul_vaidyarkvfan)

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by dishul (@forever_rkvian23)

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dishulxsmiles (@dishulworld)

पिंक कुर्ती में सजी दिखीं दुल्हन दिशा
दिशा परमार (Disha Parmar) किसी प्रिंसेस की तरह सजी धजी नजर आ रही हैं. पिंक कुर्ती और व्हाइट सलवार में दिशा ब्लश करती नजर आ रही हैं क्योंकि उनके दोनों हाथों पर साजन के नाम की खूबसूरत मेहंदी जो रचाई जा रही है. दिशा परमार (Disha Parmar) जिस सोफा पर बैठी हैं उसके पीछे बड़ा-बड़ा दुल्हनिया लिखा गया है और जहां उनके हाथ पर मेहंदी रचाई जा रही है वहीं दूसरी तरफ लड़कियां गानों पर थिरक रही हैं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dishulxsmiles (@dishulworld)

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

राहुल ने गाया- मेहंदी लगा के रखना सॉन्ग
इसके अलावा भी मेहंदी और संगीत के जश्न को राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) भी जमकर एन्जॉय करते दिखाई पड़े. पापाराजी के सामने उन्होंने मेहंदी लगा के रखना सॉन्ग गाया जिसे सुनकर एक तरफ जहां दुल्हन की सहेलिया जमकर हूट करती दिखाई पड़ीं तो वहीं पास ही खड़ी दिशा परमार (Disha Parmar) ब्लश करने लगीं. दिशा और राहुल की जोड़ी की शादी को लेकर पापाराजी भी काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि राहुल पूरे इवेंट के दौरान फोटोग्राफर्स से लगातार बात कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Vanraj को छोड़ किसके लिए गुनगुनाती और झूमती नजर आईं Anupama? देखिए ये VIDEO

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Trending news