Advertisement
trendingNow12908456

कपिल शर्मा के शो में अब नजर नहीं आएंगे कीकू शारदा! कृष्णा अभिषेक संग झगड़े के बाद उठाया बड़ा कदम, फैंस भी रह गए शॉक्ड

Kiku Sharda: कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जो कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स पर आने वाले कॉमेडी शो के सेट का था. जिसमें कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली थी, जिसके बाद अब खबर है कि कीकू ने शो छोड़ दिया है!

 

कपिल शर्मा के शो में अब नजर नहीं आएंगे कीकू शारदा
कपिल शर्मा के शो में अब नजर नहीं आएंगे कीकू शारदा

Kiku Sharda The Great Indian Kapil Show: कीकू शारदा काफी लंबे समय से ही कपिल शर्मा के साथ काम करते आ रहे हैं. लेकिन अब खबर है कि उन्होंने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ से दूरी बनाने का फैसला कर लिया है. गुरुवार को पपराजी वायरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसने उनके फैंस के होश उड़ा गिया. पोस्ट में बताया गया कि कीकू ने नेटफ्लिक्स पर आने वाले इस कॉमेडी शो को छोड़ दिया है. इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया. 

कीकू कपिल शर्मा के शो का एक अहम हिस्सा था, जिन्होंने लोगों को अपने अलग-अलग किरदारों से खूब हंसाया. ऐसे में उनका इस तरह से शो छोड़कर चले जाना फैंस हजम नहीं कर पा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कीकू शारदा ने एक नया रियलिटी शो साइन किया है, जिसका नाम है ‘राइज एंड फॉल’. ये शो जल्द ही अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा और इसे अशनीर ग्रोवर होस्ट करेंगे. माना जा रहा है कि इसी वजह से कीकू ने कपिल शर्मा का शो छोड़ने का फैसला लिया है. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Add Zee News as a Preferred Source

कीकू शारदा ने छोड़ा कपिल शर्मा शो

हालांकि, अभी तक कीकू ने खुद इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है. बताया जा रहा है कि ये फैसला उन्होंने उस वक्त लिया जब कुछ दिन पहले उनकी को-एक्टर कृष्णा अभिषेक से सेट पर बहस हो गई थी. दोनों के बीच कहासुनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ. इस वीडियो में कीकू कहते दिखे, 'टाइमपास कर रहा हूं?'. जिस पर कृष्णा नाराज हो गए और उन्होंने कहा, 'तो फिर ठीक है, आप कर लो. मैं जा रहा हूं'. इसके बाद माहौल थोड़ा टेंशन वाला हो गया. 

डर का दूसरा नाम है ये फिल्म, जिसको देख कांप जाएगी रूह, 1 घंटा 47 मिनट तक हलक में अटकी रह जाएगी चीख, 2024 से OTT पर कर रही ट्रेंड

कृष्णा-कीकू के बीच हुआ था झगड़ा

वीडियो में आगे कीकू कृष्णा से कहते हैं कि उन्हें बुलाया गया है तो पहले वे अपना हिस्सा पूरा करेंगे. इसके जवाब में कृष्णा ने कहा कि वे उन्हें हमेशा प्यार और सम्मान करते हैं और अपनी आवाज ऊंची नहीं करना चाहते. कीकू ने फिर समझाते हुए कहा कि बात आवाज उठाने की नहीं है बल्कि इसे गलत तरीके से समझा जा रहा है. हालांकि, बाद में ये बहस शांत हो गई थी, लेकिन क्लिप ने खूब सुर्खियां बटोरीं. कीकू ने शो ‘बंपर लॉटरी’ जैसे कई मजेदार किरदार निभाए हैं और लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. 

फैंस को पसंद आते थे कीकू के किरदार 

कपिल शर्मा के साथ उनकी जुगलबंदी हमेशा दर्शकों को खूब पसंद आई है. यही वजह है कि उनके शो छोड़ने की खबर से फैंस उदास हैं और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. पहले एक इंटरव्यू में कीकू ने कहा था कि उन्हें कभी भी औरत का किरदार निभाने से कोई दिक्कत नहीं रही. उन्होंने बताया कि ये उन्होंने ‘द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो’ के समय से ही करना शुरू किया था. कीकू का कहना है कि वे हर किरदार को मर्यादा और मनोरंजन के साथ निभाते हैं ताकि दर्शकों को पसंद आए. 

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल...और पढ़ें

TAGS

Trending news