Kajol Marathi Hindi Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके कारण वो एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान काजोल मराठी में जवाब दे रही थीं तभी पैपराजी ने उनसे हिन्दी में प्रतिक्रिया मांगी तो एक्ट्रेस भड़क गईं और कहा 'अभी हिंदी में भी बोलूं? जिसको समझना है, समझ लेगा!'. काजोल का ये वीडियो वायरल हुआ तो इंटरनेट यूजर्स भी भड़क गए और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं.